पर्यावरणगरोठमंदसौर जिला

सोंधिया राजपूत युवा संगठन ने किया पर्यावरण महाभियान का शुभारंभ , 01 अगस्त को प्रदेश में 51हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प

सोंधिया राजपूत युवा संगठन ने किया पर्यावरण महाभियान का शुभारंभ , 01 अगस्त को प्रदेश में 51हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प 

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ सोंधिया राजपूत युवा संगठन मप्र द्वारा 01 अगस्त 2026 को प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर 51,000 पौधे  लगाने का संकल्प लिया।

गरोठ जिले के शामगढ़ तहसील क्षेत्र के माकड़ी माताजी धर्मशाला में शनिवार दोपहर 1 बजे प्रदेश स्तरीय युवा संगठन की बैठक आयोजित हुई।

सर्वप्रथम आराध्य देव श्री राम के दीप प्रचलित कर अतिथियों का स्वागत हुआ उसके बाद मध्य प्रदेश के सभी जिलों से जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, संगठन मंत्री, सहित प्रदेश युवा टीम एवं प्रदेश बैठक के प्रभारी लक्ष्मी नारायण सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक मे मुख्य विषय रहे एक मध्य प्रदेश के सभी जिलों में 51000 पौधा रोपण एक साथ हों, दूसरा सभी पदाधिकारी का प्रशिक्षण शिविर आगामी दिवस में संपन्न होगा। इस वर्ष हुई गतिविधियों पर समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मी नारायणसिंह चौहान ने युवाओं को प्रेरणा मंत्र देते हुवे बताया कि समाज में जिंदा वही है जो इतिहास ने अपना नाम अंकित करते हैं, अपने जीवन में समाज के लिए क्या किया कौन सा इतिहास रचा वरना पैदा तो बहुत से होते हैं,और एक उम्र गुजरने के बाद इस दुनिया को छोड़कर चले जाते हैं, लेकिन समाज देश के लिए कुछ कर गुजरने वाले का नाम हमेशा इतिहास के सुनारों अपनों में अंकित होता है।

युवा प्रदेश अध्यक्ष ई. ईश्वर सिंह चौहान आगर ने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लेना है, ताकि अधिक से अधिक पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

प्रदेश पर्यावरण प्रभारी चंदरसिंह पंवार रेंजर ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए यह अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस अभियान में सहभागी बनने तथा अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की अपील की।

01 अगस्त को आयोजित होने वाला यह महाअभियान प्रदेशभर में एक साथ संचालित किया जाएगा, जिसमें संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा जिले स्तर ब्लॉक स्तर से लेकर गाँव गाँव यह पौधरोपण महा अभियान आयोजित होगा।

बैठक मे राष्ट्रीय संगठन लक्ष्मी नारायणसिंह, प्रदेश ई. ईश्वर सिंह चौहान, महिला प्रदेश सयोजक चंद्रकला चौहान उज्जैन, प्रदेश प्रवक्ता दरबार सिंह पंवार, प्रदेश सचिव प्रधान सिंह पंवार प्रदेश मिडिया प्रभारी ठा शंभू सिंह तंवर रतलाम जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह परिहार संरपच दिलिप सिंह तंवर कोषाध्यक्ष श्यामसिंह चौहान, जिला अध्यक्ष श्याम सिंह संगठन थान सिंह परिहार, जिला महासचिव गोविन्दसिंह परिहार,जिला सचिव शिवराज सिंह, सुवासरा ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह सहित समाज संगठन के प्रदेश जिला व ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}