शामगढ़मंदसौर जिला
प्रसिद्ध तिलकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जनप्रतिनिधि,मठाधीश्वर से लिया आशीर्वाद

प्रसिद्ध तिलकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जनप्रतिनिधि,मठाधीश्वर से लिया आशीर्वाद
नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू भाई नरेंद्र यादव, जल कल सभापति बंटी अश्क, पार्षद प्रतिनिधि दीपक जांगड़े और धर्मेंद्र उपाध्याय ने क्षेत्र के प्रसिद्ध तिलकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए
इस अवसर पर सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
सीएमओ सुरेश कुमार यादव ने अपने गृह नगर तराना आगमन पर सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। दर्शन के पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों ने मंदिर के मठाधीश्वर गुरुजी से भेंट की। सीएमओ यादव ने सभी का परिचय कराते हुए मंदिर के मठाधीश्वर से आशीर्वाद दिलाया गुरुजी ने सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।



