राजस्थानकोटारेलवे

कोटा मंडल के यात्रियों को मई में मिलेगी राहत, ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों की अवधि विस्तारित

कोटा मंडल के यात्रियों को मई में मिलेगी राहत, ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों की अवधि विस्तारित

कोटा। ग्रीष्मकाल में बढ़ती यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों की अवधि विस्तारित की गई है। ये सभी रेलसेवाएं कोटा मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरती हैं तथा इनके मौजूदा समय, मार्ग, ठहराव एवं संचालन दिवस यथावत रहेंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि विस्तारित अवधि में इन गाड़ियों का संचालन निम्नानुसार होगा –

1. गाड़ी संख्या 04725/04726 -हिसार–खड़की (पुणे)–हिसार स्पेशल को दिनांक 03.05.2026 से 31.05.2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04726 खड़की (पुणे)–हिसार स्पेशल को दिनांक 04.05.2026 से 01.06.2026 तक विस्तारित किया गया है।

2. गाड़ी संख्या 09621/ 09622 -अजमेर-बांद्रा टर्मिनस- अजमेर स्पेशल को दिनांक 03.05. 2026 से 31.05- 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर स्पेशल को दिनांक 04.05.2026 से 01.06.2026 तक विस्तारित किया गया है।

3. गाड़ी संख्या 09625/ 09626- अजमेर-दौंड- अजमेर स्पेशल को दिनांक 30.04. 2026 से 28.05. 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09626 दौंड–अजमेर स्पेशल को दिनांक 01.05.2026 से 29.05.2026 तक विस्तारित किया गया है।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि गाड़ियों की समय-सारणी एवं सीट उपलब्धता की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस ऐप का उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}