शामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति यादव ने स्व-गणना हेतु शामगढ़ के नागरिकों से की अपील

शामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति यादव ने स्व-गणना हेतु शामगढ़ के नागरिकों से की अपील
मैं अपील करती हूं कि नगर शामगढ़ कि आगामी जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) को बढ़ावा देने के लिए सभी लोग सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर स्वयं, अपने परिवार एवं अपने मकान से संबंधित आवश्यक जानकारी ऑनलाइन दर्ज करें।
उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम के जरिए घर बैठे ही स्व-गणना करना अब आसान हो गया है। इससे समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी और सटीक बनेगी।
श्रीमति कविता यादव ने आगे कहा कि जनगणना देश के विकास और योजनाओं के निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का इसमें सहयोग आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लोग स्व-गणना में भाग लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।



