घटनामध्यप्रदेशसीतामऊ

सीतामऊ सिविल हॉस्पिटल भवन निर्माण सेंटिंग में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका

सीतामऊ सिविल हॉस्पिटल भवन निर्माण सेंटिंग में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका

सीतामऊ सिविल अस्पताल के नवीन भवन के निर्माण सामग्री सेटिंग में आज सोमवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई, आग लगने के बाद सुवासरा, मंदसौर, नगरी समेत आसपास कई जगहों की फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए बुलाया गया।

मौके पर सीतामऊ नगर परिषद ओर पुलिस की टीम पूरी मुस्तैदी से मौजूद रही। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ठेकेदार के लाखों रुपए की निर्माण सामग्री जलकर स्वाह हो गई। थोड़ी ओर लेट लतीफी और लापरवाही होती तो नवीन भवन भी आज आग के आगोश में होता।

घटना के बाद एडिशनल एसपी हेमलता कुरील भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

सिविल अस्पताल के नवीन भवन को बने कई महीने हो चुके लेकिन अभी तक इसका लोकार्पण नहीं हो पाया। इसके पीछे राजनीतिक खींचातान जैसे कारण बताए जा रहे हैं। लेकिन लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू नहीं हो पाना ओर निर्माण में कई अनियमितताएं सामने आना ही इसके लोकार्पण में रुकावट का कारण बन रही है। वही ऐसे में आज सिविल अस्पताल के पास ही बड़ी आगजनी की घटना कई गंभीर लापरवाही के संकेत दे रही है।

वही आगजनी की घटना पर सीतामऊ नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने बताया हे कि उनके द्वारा कई बार नगर के लिए नई फायर ब्रिगेड की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से नगर परिषद को नया वाहन नहीं मिला है वही सीतामऊ नगर परिषद का पुराना वाहन खस्ताहाल ओर खराब हो चुका है, नगर परिषद ने कई बार इसकी मांग की है।

बता दे कि सीतामऊ क्षेत्र में आए दिन आगजनी की घटनाएं हो रही है। ऐसे में सरकार के स्थानीय विधायक ओर जिला प्रशासन को तत्काल एक नया फायर ब्रिगेड सीतामऊ मुख्यालय पर उपलब्ध कराना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}