
डी जे की प्रतिस्पर्धा में एक मासूम बच्चे की मौत – शांति सुरक्षा समिति की बैठक में प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद जूं तक नहीं रेंगी
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
नगर में डी जे की प्रतिस्पर्धा की वजह से 18 4.2026 को शाम एक मासूम की जान चली गई ,एक घर का चिराग बूझ गया ।एक मां के आंचल की ममता सूख गई ।जब जब भी पुलिस विभाग द्वारा नगर शांति सुरक्षा समिति की बैठकों का आयोजन हुआ नेतागणों,आमजन एवं गणमान्य नागरिकों ने हर बार पुलिस प्रशासन को डी जे की कानफोडू आवाज को कम कराने की मांग कर उचित कार्रवाई करने हेतु निवेदन किया गया किन्तु पुलिस प्रशासन कुंभकर्ण की नींद सोकर कानों पर जूं तक नहीं रेंगी जो पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है।जो समझ के परे लगता है।नगर में कई बुजुर्ग और दमे के मरीज हैं जिनके लिए यह कृत्य नित्य मौत का पैगाम लेकर आता है।
इसका कोई असर कारक समाधान नहीं निकलने से समस्त नगर वासी परेशान है। अब तो पुलिस प्रशासन के प्रति जन आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।लगता है अब किसी ओर की जान जाने के बाद ही शासन प्रशासन की समझ में आएगा क्या तब जाकर इसकी सुनवाई होगी?या यूं ही लोग डी जे की भेंट चढ़ते रहेंगे? भगवान प्रशासन को सद्बुद्धि दे।
अन्यथा की स्थिति में नगर के समस्त व्यापारीगण,आमजन, गणमान्य नागरिक इसका विरोध रोड़ पर उतरकर करेंगे जिसकी समस्त जवाबदेही स्थानीय एवं पुलिस प्रशासन की होगी ।
क्या जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक स्वत: संज्ञान लेकर इस जानलेवा समस्या का समाधान करेंगे?
–व्यापारी महासंघ , गणमान्य एवं आमजन ताल।


