समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 18 अप्रैल 2026 शनिवार

//////////////////////////////////////////////
बिना लाइसेंस कीटनाशक-खाद बीज भंडारण पर कार्रवाई, संचालक पर FIR दर्ज
शामगढ़- थाना क्षेत्र के ग्राम तोला खेड़ी में बिना वैध लाइसेंस के कीटनाशक, खाद एवं बीज का अवैध भंडारण करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालक पंकज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है , पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाया गया , इसके बाद आवश्यक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
===========
खानखेड़ा के समीप कुएं में गिरा युवक मौके पर मृत
सीतामऊ -थाना क्षेत्र के खानखेड़ा के समीप कुएं में गिरा युवक पुलिस मौके पर मृत अवस्था में बाहर निकाला गया आसपास के ग्रामीण मौके पर
जानकारी मिली है कि मृतक बकरियां चराने के दौरान युवक कुवै में गिर गया जानकारी अनुसार अनिल पिता मुकुंद बलाई 20 वर्ष बरडिया बरखेड़ा की मौत कुवै में डूबने से हुई है पोस्टमार्टम के लिए सीतामऊ अस्पताल लाया गया है
============
===========
सभी नागरिक स्व गणना पोर्टल पर आसानी से एवं गोपनीयता के साथ दर्ज करें अपनी जानकारी : कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग
कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से जनगणना से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने की अपील की
मंदसौर 17 अप्रैल 26 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने आम नागरिकों से जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में जनगणना का कार्य संचालित हो रहा है तथा इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा स्वगणना (Self Enumeration) पोर्टल प्रारंभ किया गया है।
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से सभी नागरिक घर बैठे ही अपनी जनगणना से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित एवं पूर्णतः गोपनीय है, जिसमें नागरिकों की निजता का विशेष ध्यान रखा गया है।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वगणना पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करें और स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करें। इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक सटीक एवं सुगम बनेगी।
कलेक्टर ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत एवं नगरीय स्तर पर नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। यदि किसी नागरिक को पोर्टल के उपयोग में किसी प्रकार की समस्या या जानकारी की आवश्यकता हो, तो वे संबंधित केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे शीघ्र स्वगणना पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी जानकारी दर्ज करें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय योगदान दें।
स्व-गणना की सरल प्रक्रिया: स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। प्रक्रिया 9 आसान चरणों में पूर्ण की जा सकती है:
पोर्टल लॉगिन: https://se.census.gov.in पर जाएं, राज्य चुनें एवं कैप्चर भरें।
परिवार पंजीकरण: परिवार के मुखिया का नाम, 10-अंकीय मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी (वैकल्पिक) दर्ज करें। एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार पंजीकृत किया जा सकता है।
ओ.टी.पी. सत्यापन: पसंदीदा भाषा चुनकर मोबाइल पर प्राप्त ओ.टी.पी. दर्ज करें।
स्थान का विवरण: जिला, पिन कोड, ग्राम/नगर/मोहल्ला की जानकारी दें।
मानचित्र पर अवस्थिति: मानचित्र पर मार्कर के माध्यम से अपने मकान की सटीक अवस्थिति चिन्हित करें।
प्रश्नावली भरें: आवासीय एवं पारिवारिक जानकारी दर्ज करें।
पूर्वावलोकन: भरी गई जानकारी की जांच कर आवश्यक सुधार करें।
अंतिम सबमिशन: “FinalSubmit”पर क्लिक करें। 11-अंकीय एस.ई. आईडी जनरेट होगी, जो एस.एम.एस. एवं ईमेल पर प्राप्त होगी।
प्रगणक द्वारा सत्यापन: प्रगणक के घर आने पर उन्हें एस.ई. आईडी दिखाकर डेटा सत्यापित कराएं।
=================
सभी एसडीएम, तहसीलदार, पंचायत सचिव एवं पटवारियों ने भरे स्व गणना पत्र
लिंक पर जाकर जनगणना फॉर्म घर बैठे जमा करे
मंदसौर 17 अप्रैल 26 / कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में स्व-गणना के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदार, पंचायत सचिव एवं पटवारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के उपरांत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया का सफलतापूर्वक पालन किया गया। सभी ने अपने-अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्व-गणना का फॉर्म भरकर प्रक्रिया पूर्ण की।
कार्यक्रम के दौरान स्व-गणना के महत्व, प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे प्रतिभागियों को कार्य को सुगमता एवं शुद्धता के साथ करने में सहायता मिली।
प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों ने स्व-गणना प्रक्रिया को अपनाने में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
=============
श्री राजेश दीक्षित ने स्व गणना में स्वयं भरा जनगणना फॉर्म
मंदसौर 17 अप्रैल 26 / जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित ने नागरिकों को डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए स्वयं जनगणना पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म भरकर एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने यह संदेश दिया कि प्रत्येक नागरिक अपने घर बैठे आसानी से https://se.census.gov.in/ लिंक से फॉर्म भरकर “स्व-गणना” सुविधा का लाभ उठा सकता है।
स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा जनगणना प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक बिना किसी फील्ड कर्मी के घर आए, स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी सुरक्षित रूप से दर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे तकनीक का उपयोग करते हुए इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें और समय रहते अपना जनगणना फॉर्म भरें। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि डेटा की शुद्धता एवं विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होगी।
स्व-गणना करने के लिए नागरिकों को केवल जनगणना के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा, आवश्यक जानकारी भरनी होगी और फॉर्म को सबमिट करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित एवं सरल है।
===============
बोरवेल सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
बिना मुंडेर वाले कुओं को लोहे की मजबूत जाली से ढंकने के निर्देश दिए
मंदसौर 17 अप्रैल 26 / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बोरवेल सुरक्षा संबंधी माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले में सभी बंद पड़े बोरवेलों को कंक्रीट या धातु के मजबूत ढक्कनों से सील किया जाए तथा उनका नियमित निरीक्षण किया जाए। सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा जवाबदेही तय की जाएगी।
अपर कलेक्टर ने यह भी कहा कि खुले बोरवेल गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं, इसलिए इनके प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि ऐसे खुले बोरवेल की तत्काल सूचना प्रशासन को दें।
इसके साथ ही जिले में स्थित सभी निजी एवं सार्वजनिक उपयोग के खुले कुएं, कुइयां, प्राचीन बावड़ियां तथा सड़कों व खेतों के रास्तों के किनारे स्थित बिना मुंडेर वाले कुओं को लोहे की मजबूत जाली से ढंकने के निर्देश दिए गए हैं। इनकी मुंडेर इतनी ऊंची बनाई जाए कि कोई जानवर, बच्चा या व्यक्ति उसमें गिर न सके।
प्रशासन द्वारा इन सभी स्थलों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।
विदेश अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति हेतु वेबसाइट पर आवेदन करें
मंदसौर 17 अप्रैल 26 / अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के जिला संयोजक द्वारा बताया गया कि अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति योजनांतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस योजना में स्नातकोत्तर एवं शोध उपाधि (पीएच.डी.) के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए अधिकतम 50 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in पर या जनजातीय कार्यालय में उपस्थित हो कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
==================
मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई
मंदसौर 17 अप्रैल 26 / मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस बैंड के अंतर्गत आरक्षक (बैंड) के कुल 679 पदों पर सीधी भर्ती वर्ष 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इच्छुक एवं पात्र पुरूषअभ्यर्थी अब दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन की वेबसाईट https://iforms.mponline.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
=================
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सुपर 100 प्रवेश परीक्षा का परिणाम किया घोषित
ओपन स्कूल की बेवसाइट पर विद्यार्थी देख सकते हैं अपना रिजल्ट
मंदसौर 17 अप्रैल 26 / मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सुपर-100 प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम ओपन स्कूल की बेवसाइड mpsos.nic.in पर देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा यह परिणाम बीते 15 अप्रैल को घोषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संचालित की जा रही है। विभाग की यह एक महत्वपूर्ण योजना हैं। मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए सुपर-1०० प्रवेश परीक्षा का 22 मार्च 2026 को आयोजन किया गया था। यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। अब 15 अप्रैल को बोर्ड द्वारा इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया गया हैं।
परीक्षा में प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। परीक्षा के आधार पर चयनित बच्चों को प्रदेश के दो विद्यालयों शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल एवं शासकीय मल्हार आश्रम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंदौर में कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया जाता है। जहां पर विद्यार्थी अपनी नियमित पढ़ाई के साथ-साथ JEE एवं NEET की कोचिंग करते हैं, जो ख्याती प्राप्त चयनित संस्थानों के द्वारा दी जाती है।
दोनों संस्थाओं में JEE एवं NEET के लिए 76-76 सीटें उपलब्ध होती है। इस वर्ष JEE में 5152 एवं NEET परीक्षा के लिए 5011 विद्यार्थियों ने अपने आवेदन फार्म जमा किये थे।
=============
शादी के लिए कार्ड से मिलेगा व्यावसायिक सिलिंडर
भोपाल। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और लोगों को चिंता है कि खाना बनवाने के लिए सिलिंडर कैसे उपलब्ध होगा। इसी बीच गैस कंपनियों ने उन लोगों के लिए राहत की खबर दी है जिनके यहां आने वाले दिनों में वैवाहिक कार्यक्रम होने वाले हैं। दरअसल कंपनियों के द्वारा शादी कार्ड दिखाने और तय जमा राशि व रिफिलिंग शुल्क कुल चार हजार 50 रुपये चुकाने पर दो व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे उन उपभोक्ताओं को लाभ होगा जो कि शादी में सिलिंडर की जुगाड़ करने में जुटे हुए हैं।
==============
लोकसभा की सीट 543 ही रहेंगी
महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल लोक सभा में पास नहीं हो पाया।बिल 54 वोटों से गिर गया।
मतदान में: पक्ष में: 298 वोट, विपक्ष में: 230 वोट बिल पास होने के लिए जरूरी बहुमत नहीं मिल सका।इस बिल में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव था।
देश की संसद में देर रात तक महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर जोरदार बहस चली , लोकसभा में ‘महा-बहस’ के बाद आधी रात को महिला आरक्षण कानून 2023 देश भर में लागू हो गया , कानून मंत्रालय ने गुरुवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023 को प्रभावी बनाने की घोषणा की , अधिसूचना में कहा गया है कि अधिनियम की धारा 1(2) के तहत 16 अप्रैल 2026 से इसके सभी प्रावधान लागू होंगे
=========
19 को पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज जिला मंदसौर का पदग्रहण एवं शपथ कार्यक्रम होगा
मन्दसौर। श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज मंदसौर संगठन के निर्विरोध निर्वाचन विगत दिनों सम्पन्न हुये। इस निर्वाचन में दिनेश पंवार दलौदा निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित किये गये। जिला उपाध्यक्ष पद पर श्यामसुंदर चावड़ा साबाखेड़ा, जिला कोषाध्यक्ष पद पर हीरालाल चौहान मंदसौर निर्वाचित हये। जिला सचिव पद पर दिलीप चावड़ा पिपलियामंडी एवं जिला संगठन मंत्री पद पर अनिल पंवार हरसौल भी निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रभारी अशोक टेलर लदूना, शिवरमणसिंह पंवार एड., गोविन्द पालीवाल गुर्जरबर्डिया, ओमप्रकाश पालीवाल एडवोकेट मंदसौर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया में पूरे पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज जिला मंदसौर की भागीदारी रही।
दिनांक 19 अप्रैल रविवार को श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज जिला मंदसौर संगठन के निर्विरोध निर्वाचित होने वाले पदाधिकारियों का शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इन सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में निर्वाचन का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा। 19 अप्रैल, रविवार को दोप. 3.30 बजे पदग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह पशुपतिनाथ मंदिर के समीप स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथ श्री बसंतीलाल आर्य निनौरा, श्री मांगीलाल मकवाना राजाखेड़ी, श्री कामता प्रसाद मकवाना मंदसौर, श्री रतनलाल चावड़ा साबाखेड़ा, श्री सुरेश चावड़ा (सेवानिवृत्त शिक्षक बही पार्श्वनाथ), श्री शंकरलाल पालीवाल गुर्जरबर्डिया होंगे। श्री पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज जिला मंदसौर संगठन ने सभी आमंत्रित समाजजनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उक्त जानकारी पत्रकार संजय भाटी ने दी है।
======
मंदसौर के पहलवानों ने सागर में जीते पदक
यश ने रजत व हर्षित ने कास्य पदक जीत कर मंदसौर का नाम गौरवान्वित किया
मंदसौर। मध्यप्रदेश के सागर में आयोजित हुई अंडर-17 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मंदसौर के नृसिंह घाट रेसलिंग सेंटर के पहलवानो ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में अपने-अपने वजन समूह में यश पिता श्याम ग्वाला रजत पदक एवं हर्षित पिता कन्हैयालाल ग्वाला ने कास्य पदक जीतकर मंदसौर का नाम गौरवान्वित किया हैं। दोनों पहलवान जिला, संभाग स्तर एवं ओपन प्रतियोगिताओं में भी कई बार मंदसौर का नाम गौरवान्वित कर चुके हैं।
यश पहलवान ने अपने वजन समूह में पहले खंडवा और फिर ग्वालियर के पहलवान को पटखनी देकर फाइनल में स्थान बनाया। यश ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। वहीं हर्षित पहलवान ने अपने वजन समूह में कुश्तियां जीतकर सेमीफाइनल तक का सफर तय कर कास्य पदक जीता। दोनों पहलवान मंदसौर के नृसिंह घाट रेसलिंग सेंटर पर कुश्ती कोच रवि अहीर के मार्गदर्शन में लंबे समय से कुश्ती के दांव-पेंच सीख रहे हैं। दोनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर मंदसौर जिला एवं समाज व परिवार का नाम गौरवान्वित किया हैं। पहलवानों की इस उपलब्धि पर नृसिंह घाट रेसलिंग सेंटर के संचालक व जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष दिलीप पहलवान, जिला संयोजक विनय दुबेला, राजेश राठौर, मोहसीन खां सिंघल, कांजी पटेल, पवन ग्वाला, गोपाल ग्वाला, श्याम ग्वाला, कन्हैयालाल ग्वाला, राहुल सुराह, हेमंत ग्वाला, रवि हांस, प्रदीप ग्वाला सहित साथी खिलाड़ियों एवं स्नेहीजनों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।
=========
शासकीय उ मा विद्यालय नंदावता का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा
एकीकृत शा. उ. मा. वि. अमलावद का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम
सीबीएसई 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम, राशि ने किया जिले में टॉप
मंदसौर। शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बना चुका वात्सल्य पब्लिक स्कूल एक बार फिर शानदार सफलता के साथ चर्चा में है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के घोषित परिणाम में विद्यालय ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रिजल्ट दिया है। विद्यालय के 79 में से 79 विद्यार्थी सफलता पूर्वक उत्तीर्ण हुए । हर वर्ष की तरह इस बार भी वात्सल्य स्कूल ने साबित कर दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, अनुभवी शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का कोई मुकाबला नहीं है। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा राशि श्रीमाल ने 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे मंदसौर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि स्कूल के लिए गौरव का विषय बन गई है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि वात्सल्य स्कूल आने वाले वर्षों में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।
मेधावी विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान
विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक है। जिसमें राशि श्रीमाल 99.20, पार्थ सेठिया 97 प्रश, प्रभात परिहार 95.60 प्रश, नीव उतवानी 95.20 प्रश, भूमिका चौधरी राठौर 94.40 प्रश, अनन्या शर्मा 94.00 प्रश, टीया शर्मा 93.60 प्रश, चिराग राठौर 93.60 प्रश, रूपल मेहता 91.40प्रश, सैय्यद इनाया 90.80 प्रश, काशवी गर्ग 90.20 प्रश, अपराजिता चौहान 90 प्रश, रौनक कुमावत 91 प्रश अंक प्राप्त किए। यहीं नहीं 14 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कुल 79 बच्चों में से 64 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
योजनाबद्ध रणनीति प्रशस्त करती सफलता की राह
वात्सल्य पब्लिक स्कूल की सफलता का राज छिपा है उसकी योजनाबद्ध तरीके से तैयार की गई रणनीति। वात्सल्य पब्लिक स्कूल केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देता है। यहां आधुनिक शिक्षा पद्धति, स्मार्ट क्लास, अनुभवी शिक्षक, विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और बच्चों के मानसिक विकास के लिए मनोवैज्ञानिक तरीके अपनाए जाते हैं। यही कारण है कि विद्यालय के विद्यार्थी हर वर्ष शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रतियोगी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं।विद्यालय में आयोजित होने वाले करियर फेस्ट, मोटिवेशनल सेशन और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की दिशा तय करने में मदद करते हैं। प्रत्येक छात्र पर व्यक्तिगत ध्यान देकर उसकी प्रतिभा को निखारा जाता है।
रामायण की स्मृतियों को किया स्मरण
इस यात्रा में लुलासओदी आश्रम के संत निर्मलरामजी महाराज व चित्तौड़गढ़ के संत दिग्विजयराम महाराज के सानिध्य में 170 भक्तों के साथ दस दिवसीय यात्रा मंदसौर नगर के भक्त श्री जगदीश चौधरी, डॉ. देवेन्द्र पुराणिक, श्री ओमप्रकाश चौधरी, श्री रामगोपाल गुप्ता, श्री राजेन्द्र धनोतिया, श्री नारायणसिंह चौहान, श्री दिनेश तिवारी, श्री सुरेश मांदलिया, श्री दिलीप मुजावदिया व अन्य सदस्यों के साथ सपरिवार आध्यात्मिक यात्रा पूर्ण की।
कोलम्बो से प्रारंभ हुई इस यात्रा में भक्तों ने विभीषण राज्याभिषेक स्थल के दर्शन किये। दल ने सिगरिया के दुर्ग में प्राचीन वैभव व कैडी के प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर में उनके दांत मंदिर को देखा। वहां नुवारा एलिया की प्राकृतिक सुंदरता एवं सर्वत्र हरियाली ने पर्यटकों का मन मोह लिया। संतों की वाणी भी समय-समय पर भक्तों को मिलती रही, उन्होंने कहा कि सत्ता, सम्पत्ति और यौवन स्थाई नहीं है, केवल अच्छे कर्म, प्रभु सुमिरन और गुरूओं का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद ही आपके जीवन की नैया को पार लगा सकता है। ईश्वर का नाम ही हमें सब पापों से दूर कर सकता है, इसलिये हमें प्रभु भक्ति में अपने आपको लगाए रखना चाहिये। अशोक वाटिका, हनुमानजी का अपनी विशालकाय का पद, वहां की प्राचीन गुफायें, लाइट हाऊस, पहाड़ों से निकले झरने, हनुमान मंदिर, शनि मंदिर, बौद्ध मंदिर आदि के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्रीलंका भी अंग्रेजों के अधीन था, सन् 1948 में उसे स्वतंत्रता मिली, वहां मुख्य रूप से सिंहली, तमिल और मुस्लिम वर्ग बहुतायत में है। उनकी भाषा भी इंग्लिश, तमिल और सिंहली बोली जाती है। समुद्र से घिरा एक सुंदर देश है, जहां कई स्मणीय एवं धार्मिक स्थल है।



