उत्तर प्रदेशदेश

हाई कोर्ट ने दोहरी नागरिकता के मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया

हाई कोर्ट ने दोहरी नागरिकता के मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने 17 अप्रैल 2026 को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित दोहरी नागरिकता के मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की याचिका पर आया है। उन्होंने लखनऊ की एक विशेष MP/MLA अदालत के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसने पहले FIR दर्ज करने की मांग को खारिज कर दिया था।याचिकाकर्ता का दावा है कि उनके पास ब्रिटेन सरकार के “गोपनीय ईमेल” और दस्तावेज़ हैं, जो दर्शाते हैं कि राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता भी है। यह भी आरोप है कि उन्होंने एक ब्रिटिश कंपनी (Backops Ltd.) के रिकॉर्ड में खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया था।हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को स्वयं जांच करने या मामले को किसी केंद्रीय एजेंसी (जैसे CBI) को सौंपने की स्वतंत्रता भी दी है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}