
समाजसेवी अमित चौधरी द्वारा खजूरी देवड़ा में बोर्ड परीक्षा में मेरिट बनाने पर बेटियों का सम्मान किया गया
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
बोर्ड की परीक्षा में जिले की मेरिट में स्थान बनाने वाली आलोट तहसील के छोटे से गांव खजूरी देवड़ा की बेटियों का विद्यालय जाकर पगड़ी माला पहना कर और मिठाई खिलाकर आलोट वार्ड पार्षद अमित चौधरी द्वारा सम्मान स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य का भी पगड़ी माला और मिठाई से सम्मान स्वागत किया गया। बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर साथी अशोक पांचाल, मंगल सिंह देवड़ा, और बेटियों के पिता सहित विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।



