प्रेरणा/बधाईयांमंदसौर जिलासुवासरा
सुवासरा की पार्वती सेठिया ने 12 वीं में 87% अंक प्राप्त कर विद्यालय में किया प्रथम स्थान हासिल

सुवासरा की पार्वती सेठिया ने 12 वीं में 87% अंक प्राप्त कर विद्यालय में किया प्रथम स्थान हासिल
✍️पंकज बैरागी
सुवासरा- नगर के नया शिशु मंदिर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय की छात्रा बहन पार्वती सेठिया ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 87.02% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से विद्यालय सहित परिवार और नगर में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा पार्वती सेठिया का सम्मान किया गया। वहीं उनके पिता निलेश सेठिया, दादा-दादी एवं माताजी ने उनका मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की।
पार्वती सेठिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ को देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
==========



