मध्यप्रदेश

राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की

राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की

राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और पंजाब में उन्हें अब अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा दी जाएगी।

यह फैसला ऐसे समय आया है, जब 15 अप्रैल की सुबह ही पंजाब सरकार ने उनकी जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली थी। इसके तुरंत बाद केंद्र स्तर पर यह बड़ा सुरक्षा निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार, इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया है।

इधर, आम आदमी पार्टी में भी राघव चड्ढा को लेकर विवाद जारी है। पार्टी ने हाल ही में उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाकर अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी दे दी। इसके बाद पार्टी के भीतर मतभेद खुलकर सामने आए।

पार्टी के कुछ नेताओं ने राघव चड्ढा पर लाइन से हटने के आरोप लगाए, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बयान दिया कि राघव चड्ढा कम्प्रोमाइज़्ड हो चुके हैं।”

राघव चड्ढा ने भी एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया और पार्टी पर निशाना साधा। इसके बाद से पार्टी और उनके रिश्तों में खटास साफ नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}