
जीरन तहसील सेन समाज द्वारा सेन जयंती मनाई गई,प्रतिभाओं किया सम्मान
जीरन -जीरन तहसील सेन समाज एवं युवा सेन समाज द्वारा सेन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सेन जी महाराज 726वी जन्म जयंती जीरन स्थित अति प्राचीन किलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मनाई गई ।
इस अवसर पर सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।सुंदरकांड का आयोजन किया गया तत्पश्चात सेन जी महाराज की महा आरती की गई ।इस अवसर पर प्रतिभावान छात्राओं एव नवनियुक्त महिला पदाधिकारी का सम्मान किया गया ।समाज के वरिष्ठ जनों ने सेन जी महाराज के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताएं मार्ग पर चलने का संदेश दिया ।कार्यक्रम के समापन पर समाज जनों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर जीरन सेन समाज तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश टाक,तहसील युवा अध्यक्ष राज कुमार सेन ,जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश सेन ,जिला उपाध्यक्ष सेन समाज हरदेव भाटी,तहसील युवा अध्यक्ष राजकुमार टांक,महिला जिला उपाध्यक्ष अनिता समरथ सेन,तहसील जीरन सेन समाज महिला अध्यक्ष अध्यक्ष सरोज रमेश सोनीगरा,जिला युवा उपाध्यक्ष राकेश सेन,जिला संगठन मंत्री समरथ देवड़ा,जिला युवा महामंत्री मंगल टांक,जीरन तहसील युवा सचिव दीपक टांक सहीत सेन समाज समाज जन एवं महिलाएं उपस्थित थी


