ग्राम पालसोड़ा में “गांव चलो अभियान” मे विधायक परिहार ग्रामीणों से मिले,कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

ग्राम पालसोड़ा में “गांव चलो अभियान” मे विधायक परिहार ग्रामीणों से मिले,कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
पालसोडा -भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच के निर्देशानुसार नीमच विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल मे “गांव चलो अभियान” चलाया ।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी ।इस अवसर पर नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा ग्राम चौपाल पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर ग्रामवासीयों से चर्चा की गई ।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन -कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा की एवं ग्राम में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया ।एवं अधिकारियों को समय पर कार्य करने के निर्देश दिए
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष निलेश पाटीदार,सरपंच प्रतिनिधि रामनयन गुड्डू जाट,सत्यनारायण सेन,सत्यनारायण राठौर,नीतीश जाट,कमल दास बैरागी,सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी, पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु एवं ग्रामीण उपस्थित थे


