नीमचमनासा

मंगल गार्डन के झूले-चकरी बदहाल, बच्चों की खुशियों पर फिर रहा पानी,

मंगल गार्डन के झूले-चकरी बदहाल, बच्चों की खुशियों पर फिर रहा पानी,

कुकड़ेश्वर अविनाश पटेल

कुकड़ेश्वर:-नगर के मंगल गार्डन मैं इन दोनों शाम को बच्चों की रौनक दिखाई दे रही हैं, क्योंकि गर्मी कि छुट्टियां शुरू होते ही जहां बच्चों के चेहरों पर मुस्कान होनी चाहिए, वहीं नगर के युवा नेता प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने नगर परिषद पर आरोप लगाया है यहां की व्यवस्थाएं तत्काल सुधारी जाए मनासा रोड स्थित मंगल गार्डन की अव्यवस्थाएं बच्चों और पालकों को मायूस कर रहे हैं। गार्डन में लगे झूले और चकरियां टूट चुके हैं, एवं रपस पटीयो के घेरे में बालू रेत नहीं होने से बच्चों को चोटे आ रही हैं एवं यहां आने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान में स्कूली छुट्टियां होने और भीषण गर्मी के कारण शाम के समय बड़ी संख्या में नागरिक अपने बच्चों के साथ मनोरंजन के लिए मंगल गार्डन पहुंच रहे हैं। गार्डन का समय शाम 6:00 बजे से रात्रि 10 बजे तक है, जो परिवार के साथ समय बिताने के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। एवं गार्डन हरा भरा होने से सुंदर व आकर्षक लगता है परंतु जैसे ही बच्चे यहां पहुंचते हैं, टूटे हुए झूले और क्षतिग्रस्त चकरियां देखकर उनकी सारा उत्साह मायूसी में बदल जाता है।

झूलों की हालत इतनी जर्जर है कि कई पालकों को डर है कि कहीं बच्चे खेलते समय चोटे न लग जाए अभिभावक रमेशचद्र, मांगीलाल ,एवं माताएं सुनीता बाई ,हेमलता ,सरिता, भावना, आदि माता-पिता का कहना है कि हम बच्चों को रिफ्रेशमेंट के लिए यहां लाते हैं, लेकिन यहां के संसाधन खुद ही बदहाली का शिकार हैं। नगर परिषद को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए।”

स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने कुकड़ेश्वर नगर परिषद का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया है। मांग की गई है कि छुट्टियों के इस सीजन को देखते हुए:।

टूटे हुए झूलों और चकरियों की तत्काल मरम्मत करवाई जाए।गार्डन में बच्चों के लिए नए और सुरक्षित मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जाएं।

गार्डन के रखरखाव की नियमित मॉनिटरिंग हो एवं साफ सुथरा पानी की व्यवस्था की जाए।

इस संबंध में नगर परिषद के सीएमओ को अवगत कराया तो उन्होंने जल्द ही झूले चकरी को रिपेयरिंग करवाइएगे एवं बच्चों की समस्याओं हल किया जाएगा और कहा कि बच्चों के झूले चकरी पर बड़े-बड़े लोगों के झूलने से इनकी इस प्रकार की हालत हुई है झूले चकरी बच्चों के झुलने के लिए लगाए हैं बड़ो-बड़ो के लिए एक्सरसाइज करने का अलग से सेटअप बना रखा है,

कमल सिंह परमार सीएमओ कुकड़ेश्वर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}