
रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा
जड़वासा राधा कृष्ण मंदिर नवनिर्माण को लेकर पंचमुखी बालाजी मंदिर पर बैठक संपन्न
ढोढर। रतलाम जिले के पिपलोदा तहसील अंतर्गत गांव जडवासा में राधा कृष्ण मंदिर नवनिर्माण के लिए कथावाचक गुरुजी एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा बेठक का आयोजन किया गया जिसमें 24 अप्रैल 2026 को मंदिर पर विराजमान राधा कृष्ण की मूर्तियों को पंचमुखी बालाजी मंदिर पर स्थापित करेंगे एवं जल्द ही मंदिर निर्माण के लिए विधि विधान से मंदिर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। गांव में पंचमुखी बालाजी मंदिर एवं श्री राम जानकी मंदिर नवीन निर्माण कार्य पूर्ण हुआ सिर्फ एक राधा कृष्ण मंदिर का नवनिर्माण बाकी है। जो जल्द संपन्न होगा एक बार और गांव में खुशी के लहर छाहेगी मंदिर स्थापना एवं कलश यात्रा व शोभायात्रा ग्रामवासी के सहयोग से निकाली जाएगी ।



