
रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा
लाखो कार्यकर्ताओं की मेहनत त्याग तपस्या और बलिदान से ही भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना – श्री दसेड़ा
जावरा। भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं। इसलिए पार्टी का स्थापना दिवस हमारे लिए केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं होता है। ये हम सब कार्यकर्ताओं के लिए एक भावुक अवसर होता है। ये दिन हमें पार्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मौका देता है कि पार्टी ने हमें राष्ट्रसेवा का सौभाग्य दिया।मैं क्षेत्र के सभी जानदार शानदार भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा को समर्थन करने वाले क्षेत्र के सभी नागरिकों को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
आज भाजपा जिस शिखर पर है, उसकी चमक सबको दिखती है, लेकिन यहां तक पहुंचने में लाखों कार्यकर्ताओं का जो श्रम है, उन्होंने तप त्याग और बलिदान की जो पराकाष्ठा की है, ये वही जान सकता है, जो इस पार्टी के संकल्पों के लिए समर्पित होकर स्वयं इस साधना का हिस्सा रहा है।
उक्त विचार नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर गोपाल इफ्तखार गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नेता पूर्व जिला मंत्री सुनील भावसार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की सेवा सुशासन गरीब कल्याण और राष्ट्र सेवा के कार्य करने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी सम्माननीय साथियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि जनसंघ से जनता पार्टी जनता पार्टी से भारतीय जनता पार्टी तक के शानदार सफर के पीछे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के मेहनत लगन त्याग तपस्या और बलिदान के कारण ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व के सबसे बड़े दल के रूप में कार्य कर रही है ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी कार्य कर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर गो माता को हरा चारा खिलाया गया।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा पूर्व जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी सुनील भावसार पूर्व पार्षद राजू खराड़ी पूर्व पार्षद राजेश चावरे दुर्गा शंकर गवली सचिन सिसोदिया अक्षत सगरावत समन्वय पाटीदार करण सोनगरा दीपक सोनी पूनमचंद माली मोहन सिंह सत्यनारायण महाराज सत्यनारायण बैरागी अविरल पाटीदार शेखर नेका अजय दायमा कुलदीप दायमा मुकेश यादव नवीन पाटीदार सोहनगढ़ विनोद पाटीदार सोहनगढ़ कमलेश पाटीदार सोहनगढ़ राहुल पाटीदार सोहनगढ़ ईश्वर रारोतीया सोहनगढ़ दिलीप राठौड़ लुहारी दशरथ मालवीय शेखर नेका राहुल माली मुंडली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



