भाजपा स्थापना दिवस: वरिष्ठजनों का सम्मान कर घर-घर फहराया पार्टी ध्वज

भाजपा स्थापना दिवस: वरिष्ठजनों का सम्मान कर घर-घर फहराया पार्टी ध्वज

शामगढ़।नगर में भाजपा स्थापना दिवस पर दि 6 अप्रैल को मंडल भाजपा शामगढ़ द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सायं 7 बजे शिव हनुमान मंदिर पर 47 दीप प्रज्वलन कर स्थापना दिवस मनाया।प्रदेश एवं जिला निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी 47 वां स्थापना दिवस सुवासरा रोड स्थित पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं घर-घर कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वज फहराया गया।
वही मंडल स्तर पर मंडल भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्रीमती नीलकमल राजेश मेहता ने वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ नगर में निवासरत पार्टी कार्यकर्ताओं का कुमकुम तिलक लगाकर(शाल श्रीफल दुपट्टा) के साथ सम्मान किया गया व ध्वज भेंटकर मार्गदर्शन प्राप्त किया , कार्यकर्ताओं द्वारा “सेवा संगठन और राष्ट्र प्रथम” के मूल तंत्र को आत्मसात करते हुए सक्रिय भूमिका निभाई गई।
चौपाल के साथ हुए दीप प्रज्वलित
सनद रहे की शामगढ़ मंडल अंतर्गत आज 6 अप्रैल समस्त बूथों पर ध्वजारोहण , वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान , नमो उपवन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया एवं मिठाई वितरण कर स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया , साथ ही देर शाम गांधी चौक शिव हनुमान मंदिर स्थित चौपाल लगाकर 47 दीप प्रज्वलित किए गए।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री दरबार सिंह किलगारी, धीरज संघवी , सांसद प्रतिनिधि राहुल मुजावदिया, दिनेश काला , डॉ. महेश सेठिया , विनोद काला, श्याम पाटीदार , सचिन परिहार , बद्री नरभेपुरिया , मनोज चौधरी , सांवरिया पोरवाल, धीरज डपकरा , दिनेश खाती पटेल , राकेश कोठारी , सतीश मांदलिया , पलाश चौधरी, मुकेश अरोड़ा , कैलाश कोठारी सहित बड़ी संख्या में मंडल भाजपा पदाधिकारी व विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।



