नकली दूध बेचने के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर मारपीट करने वाले के खिलाफ गांधीसागर थाने रिपोर्ट दर्ज

नकली दूध बेचने के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर मारपीट करने वाले के खिलाफ गांधीसागर थाने रिपोर्ट दर्ज
भानपुरा। मंदसौर जिले के गांधी सागर थाना क्षेत्र में नकली दूध बेचने के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर रविवार शाम मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी दीप सिंह सोलंकी गैस की टंकी लेने गए थे, तभी देवा (पिता प्रभु लाल गुर्जर) वहां पहुंचा और उन पर गाली-गलौज शुरू कर दी।
देवा ने कहा, “तुमने किसके कहने पर नकली दूध की पोस्ट डाली है?” इसके बाद उन्होंने व्यक्तिगत गालियां दीं और हाथापाई कर मारपीट कर दी। जाते-जाते देवा ने धमकी भी दी कि “अगर दूध के संबंध में कोई पोस्ट की तो जान से मार दूंगा।”
दीप सिंह सोलंकी ने तुरंत गांधी सागर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, गांधी सागर क्षेत्र में नकली दूध की खपत चल रही है, जो लोगों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट लोगों को जागरूक करने और दोषियों को बेनकाब करने की कोशिश है। लेकिन इस पोस्ट ने आरोपी को भड़का दिया और घटना को अंजाम दिया गया।
यह घटना स्थानीय स्तर पर नकली दूध माफिया की सक्रियता को उजागर करती है। आम लोगों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ रहा है, जबकि सतर्क नागरिकों को धमकियां मिल रही हैं। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी देवा गुर्जर की भूमिका की छानबीन की जा रही है।
ऐसे मामलों में सोशल मीडिया जागरूकता जरूरी है, लेकिन सुरक्षा की भी जरूरत है। गांधी सागर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उम्मीद है कि दोषी को सजा मिलेगी और नकली दूध बेचने वालों पर अंकुश लगेगा।



