सम्मानमंदसौरमंदसौर जिला

ग्राम भारती मंदसौर का वार्षिक सत्रांत समारोह सम्पन्न


रुपसिंह सिसोदिया को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया
513 संख्या का वार्षिक सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ

मन्दसौर। ग्राम भारती मालवा प्रांतीय योजना से मंदसौर जिला ग्राम भारती द्वारा संचालित 70 विद्यालय का वार्षिक सत्रांत एवं आचार्य सम्मान समारोह सैनिक विद्यालय संजीत मार्ग मंदसौर सम्पन्न हुआ आयोजन के उदघाटन समारोह में धनसिंह धनगर प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं सचिव अवन्तिका प्रकाशन न्यास उज्जैन, श्रीमती रमादवी गुर्जर नगर पालिका अध्यक्ष मंदसौर,, प्रभुलाल धनोर अध्यक्ष जिला समिति मंदसौर,, अशोक पारीक सचिव सैनिक स्कूल संजीत मार्ग मंदसौर,, रविन्द्र पांडेय उपाध्यक्ष जिला समिति मंदसौर व संयोजक सत्रांत कार्यक्रम, महेश विश्वकर्मा जिला प्रमुख मंदसौर की उपस्थिति में सरस्वती पूजन किया गया 68 विद्यालय के 120 गांव से 380 आचार्य परिवार 122 संयोजक मंडल के कार्यकर्ता और 11 समिति के पदाधिकारी के साथ 513 संख्या का आयोजन सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में 10संकुल से एक जिले की पीपीटी वीडियो क्लिप के माध्यम से वर्ष भर की गतिविधि दिखाई गई, आयोजन में देवपुत्र ऑनलाइन प्रतियोगिता टीम का सम्मान किया एवं प्रांतीय पदाधिकारी की उपस्थिति में 4.5 लाख से धरियाखेड़ी शिशु मंदिर श्री रुपसिंह सिसोदिया ने अपने माता पिता की स्मृति में दान देकर कक्ष निर्माण करवाया गया, ऐसे दानदाता का भामाशाह सम्मान किया गया एवं सम्मान पत्र भेंट किया गया, प्रवीण मिश्रा प्रधानाचार्य सीबीएसई सैनिक विद्यालय द्वारा शिक्षा नीति 2020के क्रियान्वयन में आचार्य की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
द्वितीय एवं सम्मान समारोह सत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष ने आचार्य की भूमिका पर अपने विचार रखे, वर्ष भर की 7 गतिविधि, देवपुत्र, छात्र संख्या, समर्पण, निबंध लेखन, खेल कूद, जिलांश सहयोग, आर्थिक संधारण पर उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रेणी प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार देकर 97 कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया एवं नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा 513 कार्यकर्ता को स्मृति स्वरूप उपहार भेंट किया गया आयोजन गजेन्द्रसिंह राठौड़, सचिव जिला समिति मंदसौर, द्वारा सत्र 26-27 मे छात्र संख्या वृद्धि कर विद्यालय विकास की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखे ।सागर मल मेहता कोषाध्यक्ष जिला समिति मंदसौर,श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार ख्अध्यक्ष जिला पंचायत मंदसौर, श्रीमती विनीता नाहर समिति सदस्य, आयोजन मे प्रभुलाल धनौरा द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया। आभार आयोजन संयोजक श्री रविंद्र पाण्डेय ने माना। पूरे आयोजन को सफल बनाने मे सुनील शर्मा प्रबंधक सैनिक विद्यालय मंदसौर, संकुल प्रमुख, जिला समिति कार्यालय परिवार का सहयोग रहा अंत मे वन्दे मातरम उपरांत आयोजन सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}