
रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा
जडवासा पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन, हनुमान जयंती के उपलक्ष में 01 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा
ढोढर। पीपलोदा तहसील अंतर्गत गांव जडवासा में ग्राम वासियों के सहयोग से पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के उपलक्ष में 27 मार्च से 2 अप्रैल तक सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है पंडित राजेंद्र जोशी करनाखेड़ी वाले के मुखारविंद से सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक कथा का रसपान करा रहे हैं 1 अप्रैल 2026 बुधवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में जड़वासा नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें ढोल डीजे बैंड एवं पुष्प वर्षा आतिशबाजी के साथ। पंचमुखी हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए बालाजी मंदिर पहुंचेंगे 2 अप्रैल हनुमान जयंती पर खेड़ा देवता पूजन कर बालाजी की महाआरती की जावेगी ग्रामवासी के सहयोग से भोजन प्रसादी महा भंडारा रखा गया है।


