उत्तराखंडमध्यप्रदेश

सीकेएनकेएच पोएट्री कॉन्टेस्ट- 2026 , सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

सीकेएनकेएच पोएट्री कॉन्टेस्ट- 2026 , सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

गढ़वाल,

सीकेएनकेएच फाउंडेशन के पुस्तक विभाग द्वारा आयोजित सीकेएनकेएच पोएट्री कॉन्टेस्ट -2026 सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

सीकेएनकेएच फाउंडेशन की पुस्तक विभाग की निर्देशिका डॉ. ऋषिका वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार की ज्योति कुमारी विजेता बनीं। ज्योति ने अपने द्वारा रचित कविता “मैं लड़की हूँ” के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया।

डॉ. वर्मा ने बताया कि संस्था के आधिकारिक स्थापना दिवस, 10 जून को, ज्योति कुमारी को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल ज्योति की नहीं, बल्कि हर उस लड़की की है जो कुछ अनोखा करने के संकल्प के साथ प्रयास करती है।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों में सृष्टि त्रिपाठी, मूलरीइंपांग जामोह, शौनक गोस्वामी, राजीव नायर, कानूलाल मदनेसरी, अनुष्का कुमारी, तन्नू कुमारी, कृतिका बाबू, आद्यशा मिश्रा, डॉ. इंद्रनील बनर्जी और सुचित्रा पांडा शामिल थे। डॉ. वर्मा ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा जाएगा।

डॉ. ऋषिका वर्मा ने यह भी बताया कि संस्था के संचालक मंडल के महासचिव प्रीतेश तिवारी के निर्देशानुसार, सभी प्रतिभागियों की कविताओं को एक पुस्तक में आईएसबीएन नंबर के साथ प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}