आज 25 मार्च 2026 बुधवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

आज 25 मार्च 2026 बुधवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
विक्रम संवत : 2082
मास : चैत्र
पक्ष : शुक्ल सप्तमी
दिन : बुधवार
तिथि – सप्तमी तिथि दिन 1.50 तक होगी तदुपरान्त अष्ठमी तिथि होगी ।
योग – सौभाग्य योग अंतरात्रि 3.09 तक रहेगा तदुपरान्त शोभन योग रहेगा ।
नक्षत्र – मृगशिरा नक्षत्र सायं 5.33 तक होगा तदुपरान्त आर्द्रा नक्षत्र होगा ।
करण – वणिज करण दिन 1.50 तक रहेगा तदुपरान्त विष्टि करण रहेगा।
विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से सायं 5-33 तक, राजयोग दिन 1-50 तक,
चंद्र राशि : वृषभ
सूर्य राशि : मीन राशि
सूर्योदय : सुबह 06:20 बजे
सूर्यास्त : शाम 06:35 बजे
चंद्रोदय : सुबह 10.48 बजे
चंद्रास्त : देर रात 01.41 बजे (26 मार्च)
राहुकाल : 12:27 से 13:59
यमगंड : 07:52 से 09:23
ग्रहों की स्थिति-
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि दिन बुधवार को नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे. मंगल और बुध दोनों ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. शुक्र और शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं.
दिशा शूल – आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 1-50 से रात्रि 12-49 तक, दुर्गा पूजन प्रारंभ (बंगाल), जैन ओली प्रारंभ,
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – शुक्र का अश्विनी नक्षत्र मेष राशि में प्रवेश रात्रि 5-09 पर,
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मिथुन होगी ।
आज सायं 5.33 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का मृगशिरा नक्षत्र होगा तदुपरान्त आर्द्रा नक्षत्र होगा ।
आज सायं 5.33 तक जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा तदुपरान्त रजत पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर क, की, कु, घ, ड़ पर रखे जा सकते हैं।
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. मिथुन राशि में जन्मे बच्चे बुद्धिमान, कुशल व्यापारी, गणितज्ञ, चतुर, निडर, अच्छे वक्ता, त्वरित बुद्धि वाले, कलाकार, आत्म केन्द्रित होते हैं. ये पढ़ाई में अच्छे होते हैं और लेखक, कविताकार और बौद्धिक कार्य करने वाले होते हैं। इनका नरम स्वभाव होने के कारण कमजोर भी समझा जाता हैं, परन्तु तीक्ष्ण बुद्धि तथा तर्क-वितर्क करने में कुशल होते हैं। क्रय-विक्रय, लेखन-पत्र कार्य, एकाउंट्स, बैंकिंग एवं तकनीकी कार्यो में विशेष सफल होते हैं।
दिन चौघड़िया
लाभ: सुबह 06:33:42 – सुबह 08:04:13
अमृत: सुबह 08:04:13 – सुबह 09:34:43
काल: सुबह 09:34:43 – सुबह 11:05:13
शुभ: सुबह 11:05:13 – दोपहर 12:35:44
रोग: दोपहर 12:35:44 – दोपहर 02:06:14
उद्वेग : दोपहर 02:06:14 – दोपहर 03:36:44
चर: दोपहर 03:36:44 – शाम 05:07:14
लाभ: शाम 05:07:14 – शाम 06:37:44 राशिफल
शुभ 08:07:14 अपराह्न – 09:36:44 अपराह्न
अमृत 09:36:44 अपराह्न – 11:06:14 अपराह्न
चर 11:06:14 अपराह्न – 12:35:44 पूर्वाह्न, 26 मार्च
रोग 12:35:44 पूर्वाह्न – 02:05:13 पूर्वाह्न, 26 मार्च
काल 02:05:13 पूर्वाह्न – 03:34:43 पूर्वाह्न, 26 मार्च
लाभ 03:34:43 पूर्वाह्न – 05:04:13 पूर्वाह्न, 26 मार्च
उद्वेग 05:04:13 पूर्वाह्न – 06:33:42 पूर्वाह्न, 26 मार्च
आज 25 मार्च 2026 बुधवार का राशिफल
मेष राशि- आज अपनी बोली में मिठास बनाए रखें, इससे किसी से विवाद होने की आशंका दूर रहेगी. लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है. भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा. दोपहर के बाद आपकी चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा. इस दौरान आप ऑफिस के काम में कम रुचि लेंगे. किसी बात को लेकर इमोशनल रहेंगे. रिश्तों में सफलता के लिए अपनों को मनाना पड़ सकता है. आर्थिक मामलों के आज का दिन अच्छा है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
वृषभ राशि- आपका आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. दिन की शुरुआत में ताजगी और आनंद का अनुभव होगा. आपकी रचनात्मकता से आप कठिन काम भी आसानी से बना पाएंगे. काम का उत्साह बना रहेगा. दोपहर बाद किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी. इससे वैचारिक स्तर पर आप खोए रहेंगे. कोई जरूरी निर्णय हो तो आज टालना आपके लिए हितकर रहेगा.
मिथुन राशि– आज हर मामलों में संभलकर चलें. घर में परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. आज कोई नया काम शुरू ना करें, अन्यथा वह अधूरा ही पड़ा रहेगा. शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक चिंता का अनुभव होगा. दोपहर बाद आप में काम का उत्साह दिखेगा. पारिवारिक वातावरण में भी अनुकूलता बनी रहेगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मनोरंजन में धन खर्च होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर खाने-पीने से आपको बचें.
कर्क राशि- आज का दिन पारिवारिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ का अवसर लाया है. किसी प्रियपात्र से मुलाकात होगी. मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु दोपहर बाद मन में चिंता उठेगी, जो कि पारिवारिक वातावरण को बिगाड़ सकती है. इस दौरान आपको धैर्य से काम लेना होगा. ज्यादातर समय मौन रहकर गुजारें. शाम में शुरू किया काम अधूरा ही रह जाएगा. आज अनावश्यक खर्च हो सकता है. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही ना बरतें.
सिंह राशि- आज का दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा. व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायी है. व्यापार में वृद्धि होगी. आप व्यापार में नए ग्राहक बनाने के लिए मेहनत भी करेंगे. नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा. परिजनों तथा मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. आर्थिक लाभ हो सकता है. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे. मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सही है.
कन्या राशि– नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकुल है. धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि रहेगी. कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर काम का भार अधिक रहेगा. विदेश जाने के इच्छुक लोग आज सकारात्मक प्रयास कर सकते हैं. दोपहर बाद नया काम या टारगेट मिल सकता है. कोई अधूरा काम आज पूरा होगा. व्यापार में बढ़ोतरी की संभावना है. गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी. मान-सम्मान मिलेगा. योग या एक्सरसाइज करने का मन करेगा.
तुला राशि- आज काम बिगड़ने से आपका मन उदास रहेगा. आलस्य का अनुभव करेंगे. निर्धारित समय में आप अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगे. इस कारण तनाव रहेगा. आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. बाहर खाने-पीने से बचें. यात्रा में बाधा आने की आशंका है. दोपहर बाद किसी रिश्तेदार से मिलना हो सकता है. व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है. जीवनसाथी की भावना का सम्मान करें.
वृश्चिक राशि- आज परिवार में सुख और आनंद का अनुभव करेंगे. परिजनों के साथ सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा. कोई यात्रा हो सकती है. दोपहर बाद आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. किसी बात की चिंता आपको रह सकती है. ऑफिस या व्यवसाय स्थल पर किसी तरह का नया काम शुरू ना करें. योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे. प्रेम जीवन में असंतुष्टि का भाव रह सकता है.
धनु राशि- आज का दिन शुभ फलदायी होगा. अस्वस्थ रहते हुए भी आप अधूरे काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे. कोई निवेश प्लान कर सकते हैं. कार्यालय में सह कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. लोग आपके कार्य करने के तरीकों की तारीफ करेंगे. परिजनों और मित्रों के साथ घनिष्ठता और बढ़ेगी. मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा. व्यापार बढ़ाने के लिए आप प्रयास करेंगे.
मकर राशि– परिश्रम की अपेक्षा फल कम मिलेगा. परिजनों संग संबंध मधुर होंगे. हेल्थ अच्छी रहेगी. हालांकि बाहर खाने-पीने से बचें. दोपहर बाद अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. अस्वस्थ व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ होगा. आर्थिक लाभ की संभावना है. मायके से शुभ समाचार मिलेंगे. साथी कर्मचारी आपको सहयोग देंगे.
कुंभ राशि- आज आप सभी कामों को आत्मविश्वास से पूरा करेंगे. सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी. पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. वाहन या मकान संबंधी कागजी कार्रवाई ध्यान से करें. वैचारिक रूप से समृद्ध होंगे. मन में किसी बात की खुशी रहेगी. हर काम में आपको संतोष रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. धन की बचत कर पाएंगे. स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है.
मीन राशि- आज आपकी चिंता में कमी आएगी. आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी. ऑफिस के अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे. व्यापार में भी लाभ होगा. कुटुंबजनों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा. आर्थिक विषयों पर ध्यान दे पाएंगे. आप किसी भी काम को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ पूरा कर पाएंगे. पिता से लाभ होने की भी संभावना है. संतान के पीछे धन खर्च होगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा.
