नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 24 मार्च 2026 मंगलवार

////////////////////////////////////////////////////

 

मुख्‍यमंत्री सीखों कमाओं योजना के तहत 100 युवाओं की काउसलिंग करवाएं -श्री चंद्रा

आई.टी.आई. प्राचार्य छात्रों की इंडस्‍ट्रीयल विजिट करवाए-कलेक्‍टर

कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

नीमच 23 मार्च 2026, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभा कक्ष नीमच में जिला कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जि.पं.सीईओं श्री अमन वैष्‍णव सहित जिला अधिकारी एवं विभिन्‍न उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थिति थे ।

बैठक में कलेक्‍टर ने अप्रैल माह के प्रथम सप्‍ताह में 50-50 युवाओं के दो बेच में काउसलिंग सत्र आयोजित कर , उन्‍हे मुख्‍यमंत्री सीखों कमाओं योजना के तहत स्‍थानीय उद्योगों में अप्रेटिसशिप करवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।बैठक में आगामी दिनों में जिला मुख्‍यालय पर वृहद रोजगार मेला आयोजित कर अधिकाधिक युवाओं का प्‍लेसमेंट करवाने के निर्देश जिला रोजगार अधिकारी को दिए गये ।

कलेक्‍टर ने रोजगार मेले की विस्‍तृत कार्य योजना तैयार कर जिला पंचायत सीईओं के माध्‍यम से आगामी वर्ष में रोजगार मेला आयोजन का केलेन्‍डर जारी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में इन्‍डस्‍ट्रीयल विजिट की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि आगामी वित्तीय वर्ष में सभी आई.टी.आई.प्राचार्य संस्‍था के छात्रों की इडस्‍ट्रीयल विजिट अनिवार्य रूप से करवाएं। उन्‍होने इस वर्ष में इन्‍डस्‍ट्रीयल वीजिट नही करवाने वालें आई.टी.आई. प्राचार्यो को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।कलेक्‍टर ने सभी आई.टी.आई प्राचार्यो को अपनी संस्‍था के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम सुधारने पर विशेष ध्‍यान देने के निर्देश भी दिए। बैठक में उद्योगो के प्रतिनिधियों और उपस्थिति समिति सदस्‍यों ने भी महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए।

=====

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अधिकाधिक जल संरक्षण के कार्य चिन्हित कर तेजी से पूर्ण करवाएं -श्री चंद्रा

कलेक्‍टर ने की जल गंगा सवर्धन अभियान 2026 की समीक्षा

नीमच 23 मार्च 2026, जिले में गत 19 मार्च से प्रारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी विभाग जल संरक्षण संरचनाओं के अधिकाधिक कार्य चिन्हित कर अपने विभाग की विस्‍तृत कार्य योजना तैयार कर, उसका समय सीमा में क्रियान्‍वयन सुनिश्चित करें। इस अभियान में किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्‍त नही की जावेगी।यह नि‍र्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभा कक्ष नीमच में जल गंगा सवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान सभी विभागों के जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओं श्री अमन वैष्णव ,डीएफओं श्री एस.के. अटोदे , जल संसाधन , लो.स्‍वा.यां.विभाग , ग्रा.या.सेवा., लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, उपयंत्री सहायक यंत्री एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सभी नगरीय निकायों को अमृत 1.0 के तहत निर्मित जल संरचाओं के जीर्णोद्धार, नालों नदियों के शोधन की कार्य योजना तैयार करने, जल संवर्धन संरचाओं से अतिक्रमण हटाने , नदी नालों की साफ-सफाई , हरित क्षेत्र विकास एवं पौधा रोपण की तैयारी करने के निर्देश दिए गये ।बैठक में वन विभाग को वन क्षेत्रों में बोल्‍डर चेक डेम , डबरा डबरी, भूजल संरक्षण कार्य, वन क्षेत्र मे पूर्व से निर्मित तालाबों के गहरीकरण के कार्य करवाने के लिए विस्‍तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल चौपाल करें-: बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने सभी जनपद सीईओं और सभी सी.एम.ओं. को निर्देश दिए कि वे सभी नगरीय क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्‍तर पर जल चौपाल आयोजित करें और इन जल चौपालों में स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करें। जल चौपाल के आयोजन दौरान जल संरचनाओं की साफ-सफाई एव स्‍वच्‍छता के लिए श्रमदान के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाए।बैठक में बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में 221 जल संरचनाओं का जनसहयोग से गहरीकरण कर मिट्टी निकालने के लिए चिन्हित किया गया है। साथ ही 66 जल संरचनाए ,जीर्णोद्धार के लिए चिन्हित की गई है । जिले में 30 अमृत सरोवर निर्माण कार्य एवं 371 नवीन खेत तालाब निर्माण के कार्य भी चिन्हित किए गए है । कलेक्‍टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्‍वीकृत कार्य समय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश सभी कियान्‍वयन ऐजेसियों को दिए है। अभियान के तहत स्‍वीकृत एवं पूर्ण किया जाने वाले कार्यो की जानकारी नियतिम रूप से पोर्टल पर दर्ज करवाने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गये है।

]]]]]]]]]]]]]]]]]

जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 26 को

नीमच 23 मार्च 2026, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में जल जीवन मिशन कार्यक्रम तहत जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन( डी.डब्‍ल्‍यू.एस.एम) की बैठक 26 मार्च को प्रात: 10.30 बजे कलेक्‍टोरेट सभागृ‍ह नीमच में आयोजित की गई। जिसमें जल जीवन मिशन के तहत निष्‍पादित कार्यो, वर्तमान में प्रगतिरत कार्यो , जल निगम द्वारा क्रियान्वित योजना एवं ग्रीष्‍मकाल में पेयजल की समीक्षा की जावेगी। समिति के सचिव लो.स्‍वा.या.विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री दीपेश वास्‍पत ने समिति के सभी सदस्‍यों से बैठक में उपस्थित होने का आगृह किया है ।

===============

जिला स्‍तर पर रोजगार मेला 25 मार्च को

नीमच 23 मार्च 2026, जिला स्‍तर पर युवा संगम कार्यक्रम के तहत 25 मार्च 2026 को प्रात: 10.30 बजे से शासकीय पी.जी कॉलेज मनासा रोड़ नीमच पर रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार अधिकारी ने अधिकाधिक युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने का आगृह किया है ।

=============

कृषकों को नरवाई ना जलाने की सलाह

फसल नरवाई एक धरोहर है, जिससे जैविक खाद बनाए, जलाए नहीं। अगर हम फसल नरवाई को जलाते है तो हम नरवाई को जलाकर भूमि को बंजर बनाने व पर्यावरण को प्रदूषित करने का कार्य कर रहे है, इसलिए किसान भाईयों को सलाह दी जाती है कि फसल नरवाई को कभी नहीं जलाए।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा फसल अवशेष/नरवाई जलाने से पर्यावरण, जन स्वास्थ्य एवं जीव जन्तुओं कों होने वाली हानि की घटनाओं कों दृष्टिगत रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (1) के तहत नीमच जिले फसल अवशेष/नरवाई जलाना आदेशानुसार प्रतिबंधित किया गया हैै, प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन किये जाने की स्थिति में दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी ।

2 एकड़ तक की भूमि पर 2500/-प्रति घटना, 2-5 एकड़ तक की भूमि पर 5000/-प्रति घटना तथा 5 एकड़ से अधिक भूमि पर 15000/- प्रति घटना के मान से आर्थिक दण्ड वसल किया जायेगा।

====================

डी.एम.एफ.से स्‍वीकृत सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कर सीसी जारी करें -श्री चंद्रा

जिला खनिज प्रतिष्‍ठान न्‍यास मण्‍डल की बैठक सम्‍पन्‍न

नीमच 23 मार्च 2026,डी.एम.एफ से जिले मे स्वीकृत सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करवा कर कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में सोमवार को आयोजित जिला खनिज प्रतिष्‍ठान न्‍यास मण्‍डल की बैठक में डी.एम.एफ. से स्‍वीकृत कार्यो की प्रगति की विधान सभावार समीक्षा करते सभी क्रियान्‍वयन एजेसियों के अधिकारियों को दिए गये। बैठक में विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार,विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जन सिंह चौहान ,जिला पंचायत सीईओं श्री अमन वैष्‍णव, जिला योजना अधिकारी श्री पराग जैन एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने प्रगतिरत सभी निर्माण कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही जो कार्य भोतिक रूप से पूर्ण हो गये है उनके कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र( सी.सी) जारी करने के निर्देश भी सम्‍बधित विभाग को दिए है । बैठक में विधायक श्री परिहार, श्री मारू एवं जि.प. अध्‍यक्ष श्री चौहान ने भी अपने सुझाव दिए।

===============

नीमच में 24,25 एवं 26 को प्रशिक्षण

नीमच 23 मार्च 2026, जनगणना 2027 के लिए फील्‍ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 24 से 26 मार्च 2026 तक प्रात: 10.30 बजे से सांय 5 बजे तक जिला आयुष कार्यालय नीमच में आयोजित किया जा रहा है । एडीएम श्री बी.एस. कलेश्‍ ने सभी फील्‍ड ट्रेनर्स को इस प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

=================

भा.वि.प. सुभाष शाखा, नीमच का होली मिलन एवं साधारण सभा सम्पन्न, नई टीम निर्विरोध चुनी गई

नीमच। भारत विकास परिषद की सुभाष शाखा द्वारा सत्र 2026–27 के लिए नवीन पदाधिकारियों के चयन हेतु साधारण सभा एवं होली मिलन समारोह का आयोजन शहर स्थित शिक्षक शासकीय भवन (डीपी ज्वेलर्स के सामने) में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकता और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
निर्वाचन प्रक्रिया शाखा अध्यक्ष ललित कुमार राठी, पर्यवेक्षक मनोज मेहता, शाखा पालक अजय शर्मा तथा प्रांतीय पदाधिकारी प्रदीप चोपड़ा और सुनील सिंहल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
सर्वसम्मति से सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मनीष गर्ग को अध्यक्ष, प्रमोद मालू को सचिव, अशोक सोनी को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती संध्या राठी को महिला प्रकोष्ठ प्रमुख पद पर निर्विरोध चुना गया।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर होली मिलन समारोह भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें प्रेम, भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष ललित कुमार राठी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए गत वर्ष में किए गए सेवा कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश शर्मा द्वारा किया गया।
================

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}