अखिल भारतीय पोरवाल महासभा एवं महिला महासभा मध्य प्रदेश इकाई द्वारा,सुश्री झील गुप्ता का शाल श्रीफल से किया सम्मान

अखिल भारतीय पोरवाल महासभा एवं महिला महासभा मध्य प्रदेश इकाई द्वारा,सुश्री झील गुप्ता का शाल श्रीफल से किया सम्मान
नीमच- अखिल भारतीय पोरवाल महासभा एवं अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा मध्य प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित समारोह में पोरवाल समाज की बिटिया सुश्री झील गुप्ता के गुजरात स्टेट में सिविल सेवा में जज बनने पर शाल श्रीफल से सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर युवाओं एवं समाज जनों को संबोधित करते हुए सुश्री झील गुप्ता ने कहा कि मन में इच्छा शक्ति हो तो कोई कार्य कठिन नहीं है
हमें सिर्फ शिक्षा पर फोकस करना चाहिए
परिश्रम करने से ही सफलता मिलती है मैं सभी युवाओं से आभार करुंगी कि आप कड़ी मेहनत करें एवं हर क्षेत्र में समाज का नाम रोशन करें आज जो मान सम्मान मुझे दिया गया मैं अखिल भारतीय पोरवाल महासभा एवं अखिल भारतीय पोरवाल महिला मंडल की आभारी हूं इस अवसर पर अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल नीमच अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ के संरक्षक मुकेश गुप्ता नाहरगढ़ प्रेम नारायण मनोहर लाल मादलिया कैलाश फरक्या पिपलिया मंडी मुकेश पोरवाल नीडर कवि पिपलिया मंडी सुनील मादलिया सुवासरा गुप्ता इंजीनियर बगदीराम गुप्ता एडवोकेट हुकमचंद रतनावत गोविंद मुजावदिया समाजसेवी गौरव पोरवाल अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा मध्य प्रदेश इकाई अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मुजावदिया कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता गुप्ता कोषाध्यक्ष श्रीमती गायत्री डबकरा पार्षद श्रीमती सुमित्रा पोरवाल सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे


