मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 22 मार्च 2026 रविवार

रतलाम में MP ODOP प्रगति समिट 2026 का आयोजन 22 मार्च को

महाप्रबंधक उद्योग श्री अतुल वाजपेयी ने बताया कि उद्योग संचालनालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के सशक्तिकरण हेतु सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों एवं नमकीन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों के समग्र विकास, विपणन विस्तार एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप जी (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय) के मुख्य आतिथ्य में एक जिला, एक उत्पाद (ODOP) योजना अंतर्गत एक दिवसीय “MP ODOP प्रगति समिट 2026” का आयोजन द 22 मार्च (रविवार) प्रात: 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक होटल बालाजी सेन्ट्रल,सैलाना रोड, रतलाम में किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय नमकीन एवं खाद्य उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना, उद्योगों को बड़े ब्रांड्स एवं संगठित बाजारों से जोड़ना तथा शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में ODOP के संवर्धन, बाजार पहुंच, निर्यात के अवसर उपलब्ध कराने, उनकी गुणवत्ता को बढ़ाने, नवीन तकनीक से परिचित कराने एवं पैकेजिंग में सुधार हेतु मार्गदर्शन दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त नमकीन उत्पादों के लिए GI टैग पंजीयन, MSME योजनाओं, स्टार्टअप पॉलिसी, अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी, पैकेजिंग, खाद्य गुणवत्ता, लॉजिस्टिक, ई-कॉमर्स, ब्रांड, विधि इत्यादि क्षेत्रों से विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।

यह समिट खाद्य उद्योगों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है, जहां से उद्योगपति अपने व्यवसाय को नए बाजार, बेहतर ब्रांडिंग और आधुनिक विपणन माध्यमों से जोड़ सकते हैं।

समिट का उद्देश्य स्थानीय नमकीन एवं खाद्य उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना, उद्योगों को बड़े ब्रांड्स एवं संगठित बाजारों से जोड़ना तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में उद्यमियों को बाजार विस्तार, निर्यात अवसर, गुणवत्ता सुधार, आधुनिक तकनीक और पैकेजिंग से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इसके साथ ही GI टैग पंजीयन, MSME योजनाएं, स्टार्टअप पॉलिसी, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स और ब्रांडिंग जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी साझा की जाएगी।

यह समिट स्थानीय उद्योगपतियों और उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे वे अपने व्यवसाय को नए बाजारों और आधुनिक विपणन माध्यमों से जोड़ सकेंगे। सभी उद्योगपतियों, व्यवसायियों एवं उद्यमियों से अनुरोध है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ लेते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं।

===========

रतलाम में रविवार को लगेगा जैविक हाट

परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भय सिंह नर्गेश ने बताया कि पावर हाउस रोड सब्‍जी मण्‍डी सैलाना बस स्‍टैण्‍ड रतलाम में प्रत्येक रविवार को जैविक हाट लगाने हेतु नियत किया गया। सब्‍जी मण्‍डी में 22 मार्च रविवार को जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों के विक्रय हेतु किसान भाई जैविक/प्राकृतिक उत्पाद लेकर आएंगे । जैविक हाट प्रात 08:00 बजे से विक्रय हेतु चालू रहेगा समस्त नागरिकगण मण्‍डी में पहुंचकर जैविक एवं प्राकृतिक उत्‍पादों को क्रय कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}