Uncategorized

विधि महाविद्यालय के शिविर में साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

विधि महाविद्यालय के शिविर में साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक


मन्दसौर। श्री जवाहरलाल नेहरू विधि महाविद्यालय मंदसौर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्तदिवसीय शिविर ग्राम भूनिया खेड़ी में आयोजित किया जा रहा है । शिविर के चतुर्थ दिवस साइबर क्राइम दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री राजेश सुराना (स्टेट डायरेक्टर नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो)। उन्होंने ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया हैकिंग जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनसे बचाव के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वर्चुअल और रियलिस्टिक दुनिया का भी वर्णन कीजिए । कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार कौशिक ने अतिथियों का स्वागत किया । बौद्धिक कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि द्वारा मां शारदे एवं विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया इस अवसर पर प्राध्यापक चंचल शर्मा, हेमलता चौहान, प्रवीण चौधरी एवं करण आर्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिविरार्थी अंजलि व्यास ने किया।
राजेश कुमार कौशिक

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}