नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 20 मार्च 2026 शुक्रवार

///////////////////////////////////////////////

नीमच के राम मंदिर में भी हुआ दिव्य रामयंत्र स्थापित


नीमच। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में आज राष्ट्रपति माननीय द्रोपदी मुर्मुजी ने दिव्य रामयंत्र का अनावरण किया और आज ही तिलक मार्ग स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में भी हनुमानजी की प्रतिमा के पीछे इस दिव्य श्रीराम यंत्र की स्थापना की। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर स्थापित यह यंत्र घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि यह यंत्र नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है। इस अवसर पर राम मंदिर के पुजारी पं.जीवन जी तिवारी, राजेश मून्दडा, प्रमोद मालु उपस्थित थे।

=======

मुख्‍यमंत्री जी ने हमारी परम्‍पराओं को जागृत करने का प्रयास किया है- श्री सखलेचा

नववर्ष पर जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्‍प ले- श्री परिहार

नीमच में कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम सम्‍पन्‍न

जिला स्‍तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ शुभारंभ

नीमच 19 मार्च 2026, विक्रम संवत् से भारतीय संस्‍कृति, परम्‍पराए शुरू होती है। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपनी परम्‍पराओं को जागृत करने का अनुकरणीय प्रयास किया है। सभी को विक्रम संवत् नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। यह बात जावद क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने गुरूवार को जिला प्रशासन द्वारा टाउनहॉल नीमच में आयोजित विक्रमोत्‍सव 2026 के तहत कोटि सूर्योपासना, सूर्य उपासना एवं जिला स्‍तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल, सांसद प्रतिनिधि श्री आदित्‍य मालू, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

विधायक श्री सखलेचा ने अपने उदबोधन में कहा, कि जावद, नीमचकी प्रेशर युक्‍त गांधी सागर से सिंचाई परियोजना स्‍वीकृत हो गई है और उसके टेण्‍डर की कार्यवाही अगले माह होकर, कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस येाजना से क्षेत्र के हर खेत को सिंचाई का पानी मिलेगा। यह योजना क्षेत्र की हरियाली खुशहाली समृद्धि के लिए मील का पत्‍थर साबित होगी।

विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार ने कहा, कि प्रधानमंत्री जी व मुख्‍यमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक देश, प्रदेश को विश्‍वगुरू बनाने का संकल्‍प लिया है। उन्‍होने कहा, कि नवर्ष के अवसर पर हमें प्रकृति के संरक्षण, प्रकृति से प्रेम करना सीखे, कुओं, बावडियों और जल संरचनाओं का संरक्षण करें। विधायक ने नववर्ष पर सभी से समाज के कमजोर वर्ग के लोगो तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्‍प लेने का आव्‍हान किया।

प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्‍जवलित कर कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम एवं पीपल के पौधे की पूजा अर्चना कर जिला स्‍तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया। तदपश्‍चात एडीएम श्री बी.एस.कलेश , एसडीएम श्री संजीव साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एम.मांगरिया, श्री विनोद एक्‍का, सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया ने अतिथियों का स्‍वागत किया।

इस अवसर पर भव्‍य सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था उज्‍जैन के नाटक दल द्वारा सम्राट विक्रमादित्‍य पर केंद्रीत नाटक का मंचन किया। डॉ.रूद्र आचार्य एवं श्रीमती की‍र्ती प्रामाणिक ने नाट्य मंचन का निर्देशन किया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन मंजूलाधीर एवं प्रो.संजय जोशी ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्‍य नागरिक, पत्रकारगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्‍या में शहरवासी उपस्थित थे।

==============

विधायक, कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने भादवा माता में नवरात्रि मेला तैयारियों का जायजा लिया

आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया

नीमच 19 मार्च 2026, जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र ,आरोग्य स्थल महामाया मां भादवा माताजी में गुरूवार से चैत्र नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भादवामाता जी में नवरात्रि मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में बडी संख्‍या में श्रद्धांलु माताजी के दर्शन करने आते हैं।

भादवामाता में आयोजित होने वाले नवरात्रि मेले में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर रविवार कों विधायक नीमच श्री दिलीपसिह परिहार, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एस.पी.श्री अंकित जायसवाल ने भादवा माता में मेला परिसर , माताजी के दर्शन करने आने जाने के रूट कों देखा और व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया। नवरात्रि के दौरान पार्किंग व्यवस्था , मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश की व्यवस्था आदि विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए।

इस मौके पर एसडीएम श्री संजीव साहू,मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यगण, श्री निलेश पाटीदार तथा बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

विधायक, कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने भादवामाता मंदिर पर धर्म ध्‍वजा चढ़ाई और महामाया मां भादवामाता जी के दर्शन, पूजन अर्चन कर जिलेवासियों की सुख, समृद्धि की प्रार्थना भी की। सरपंच प्रतिनिधि श्री नवलकृष्‍ण सुरावत, जनपद सदस्‍य श्री रतनलाल मालावत व समिति सदस्‍यों ने विधायक, कलेक्‍टर एवं एसपी को अंग वस्‍त्रम पहनाकर स्‍वागत किया।

मंदिर का परिचय:- महामाया मां भादवा माता मंदिर नीमच जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम भादवा माता में स्थित है। यह मंदिर मालवा की वैष्णो देवी के नाम से प्रसिद्ध है और लगभग 800 साल पुराना है। मंदिर में देवी मां की मूर्ति अतिप्राचीन व चमत्कारी मानी जाती है।

मंदिर की मान्यताएं:- देवी मां के दर्शन मात्र से बड़े से बड़ा रोग ठीक हो जाता है।मंदिर परिसर में बनी बावड़ी के पानी से लकवा सहित गंभीर रोग ठीक हो जाते हैं।मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित है, जिसके दर्शन व पूजन का विशेष महत्व है।नवरात्रि के दौरान मंदिर में भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं। नववर्ष पर भी मंदिर में विशेष आयोजन होते हैं और भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा होती है।

मंदिर की विशेषताएं:-मंदिर परिसर में एक प्राचीन बावड़ी है, जिसका पानी चमत्कारी माना जाता है।मंदिर में देवी मां के चरणों में श्रृद्धालुओं द्वारा मन्‍नत पूरी हो जाने पर चांदी के बकरे व मुर्गे अर्पित किए जाते हैं। म.प्र.शासन द्वारा भादवामाता लोक के तहत विभिन्‍न निर्माण कार्य किए जा रहे है और श्रृद्धालुओं के लिए विभिन्‍न सुविधाओं का विकास विस्‍तार किया जा रहा है। मंदिर को प्रसिद्ध आरोग्य स्थल के रूप में जाना जाता है, जहां बडी संख्‍या में भक्त अपने रोगों से मुक्ति पाने के लिए आते हैं।

==============

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}