रतलामआलोट

न्यायालय परिसर आलोट में लायन मनीष फरक्या एडवोकेट की ओर से जल मंदिर का शुभारंभ

न्यायालय परिसर आलोट में लायन मनीष फरक्या एडवोकेट की ओर से जल मंदिर का शुभारंभ

आलोट। भीषण गर्मी के मौसम में पक्षकारों एवं आम नागरिक को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोरवाल समाज के पितृपुरुष राजा टोडरमल जी की जयंती व विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य मे किया इस अवसर पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश महोदय संदीप कुमार सोनी साहब के द्वारा जल मंदिर का शुभारंभ दीपक प्रज्वलित कर किया सोनी जी ने जल सेवा जैसे पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में शुद्ध एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जल सेवा वास्तव में सच्ची सेवा है और ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता एवं परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं उक्त अवसर पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश डॉ आरिफ पटेल साहब, व्यवहार न्यायाधीश महोदय वरिष्ठ खंड अनुप्रिया पाराशर त्रिपाठी, प्रथम श्रेणी गर्वेन्द्र सिसोदिया साहब, न्यायाधीश समीक्षा सिंह साहब, एवं अभिभाषक संघ अध्यक्ष महेंद्र चौधरी प्रहलाद व्यास, सुनील कुमार वर्मा,दिलीप सिंह राठौड़,शाहिद खान,अजातशत्रु, निर्मल परमार, आलोक आचार्य, लक्की पोरवाल,सचिन माली अजय वर्मा ,विवेक फरक्या, योगेश सोलंकी, ,राजेश शर्मा एवं पक्षकार गण सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सचिन भट्ट ने किया तथा आभार रवि सेठिया ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}