मल्हारगढ़मंदसौर जिलाराजनीति

मुख्यमंत्री जी ने दूध का रकबा बढाने की बात कही तो कांग्रेसनेताओ ने किसानों के साथ खेत मे दूध बुआई का कार्य शुरू किया

मुख्यमंत्री जी ने दूध का रकबा बढाने की बात कही तो कांग्रेसनेताओ ने किसानों के साथ खेत मे दूध बुआई का कार्य शुरू किया

 

मल्हारगढ़।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ,मोहन यादव हाईकमान द्वारा बार बार दिल्ली तलब किये जाने से दुःखी एवं परेशान है ओर ऐसे में वह कभी गुड़ की खेती की बात मंच से करते है तो कभी दूध का रकबा बढाने की।इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे परशुराम सिसौदिया,मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा,जिला कांग्रेस के सचिव,नागेश्वर चौहान, गोपाल भारती आदि ने किसानों के साथ गुरुवार को किसानों के साथ खेत में जाकर दूध की उच्च क्वालिटी की थैलियों को लाकर उसकी बुआई कर एक अनूठा प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री डॉ, मोहन यादव के दूध के रकबे बढाने की बात की हसी उड़ाई।

इस मौके पर कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जी वर्तमान में अपनी ही सरकार के मंत्रियों से दुःखी एवं परेशान है उन्हें बार बार दिल्ली तलब किया जारहा है वह मानसिक रोगी होगये है यह कभी एक बीघा में पचास क्विंटल गेंहू उत्पादन की बात करते है तो कभी गुड़ की खेती की बात कर रहे तो अब दूध का रकबा बढाने की।सिसौदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जी दूध का रकबा नही होता है यह तो गाय,भेस,बकरी पालने से होता है

मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल ने इस मौके पर कहा कि आज किसान काफी परेशान है उसे किसी भी उपज के वाजिब दाम नही मिल रहे है और मुख्यमंत्री जी किसानों का मजाक बना रहे है।

इस मौके पर,राजेन्द्रसिंह चंगेरी,जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष,गणपत पंवार हरमाला, बाबुखा मेवाती,टिंकू बना,श्यामलाल विश्वकर्मा, ममता,चेतना,साबुबाई, कांवेरीबाई,दशरथ,नरेंद्र, जगदीश पडियार,ताराचन्द बावरी,पप्पू भाई,शंभूलाल विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}