देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान में 45 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान में 45 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 चौरी चौरा अर्पित शुक्ला, उनकी टीम और थाना चौरी चौरा की संयुक्त पुलिस टीम ने बीते 28 फरवरी 2026 को थाना चौरी चौरा क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी लाइन मरचहवा टोला में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस अभियान के दौरान लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची शराब, आधा किलोग्राम नौशादर और आधा किलोग्राम यूरिया बरामद किया गया।टीम ने मौके पर ही लगभग 500 किलोग्राम लहन (कच्ची शराब बनाने का कच्चा माल) को नष्ट कर दिया। बरामदगी के आधार पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 और बी.एन.एस. की धारा 274 के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अवैध शराब के उत्पादन और वितरण पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जारी रहेगा, ताकि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}