देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

सरदार नगर ने सेमीफाइनल में स्टार स्पोर्टिंग को हराया, फाइनल में मेडिकल कॉलेज से होगा मुकाबला

सरदार नगर ने सेमीफाइनल में स्टार स्पोर्टिंग को हराया, फाइनल में मेडिकल कॉलेज से होगा मुकाबला

पीपीगंज (गोरखपुर)। स्वर्गीय वीरा बहादुर राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सरदार नगर की टीम ने स्टार स्पोर्टिंग क्लब भगवानपुर को टाई-ब्रेकर में 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल में सरदार नगर का सामना मेडिकल कॉलेज की टीम से होगा।मुकाबला रोमांचक रहा, जहां पहले हाफ में सरदार नगर को मिली पेनाल्टी किक पर टीम ने गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में स्टार स्पोर्टिंग क्लब को भी पेनाल्टी मिली, जिस पर उन्होंने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने कोई अतिरिक्त गोल नहीं किया, जिसके बाद मैच टाई-ब्रेकर तक पहुंचा। टाई-ब्रेकर में सरदार नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत हासिल की।
इस मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में अजीत अग्रहरि, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रूबी तिवारी, रामनारायण चौरसिया, शत्रुध्न यादव और घनश्याम यादव उपस्थित रहे। आयोजक मंडल में प्रदीप चौहान, मनोज चौहान, साहिल चौहान, धनंजय चौहान, विक्रम भारती, मोहन कन्नौजिया, मुकेश भारती और सूरज कन्नौजिया शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}