02 मार्च से अनिश्चितकालीन बसे बंद, हड़ताल, मोटर मालिक संघ कि बैठक में हुआ निर्णय

02 मार्च से अनिश्चितकालीन बसे बंद, हड़ताल, मोटर मालिक संघ कि बैठक में हुआ निर्णय
गरोठ 23 फरवरी 2026 को प्रदेश बस यूनियन के आह्वान पर सागर की बैठक में पारित निर्णय के अनुसार मंदसौर जिला यूनियन के अध्यक्ष शिखर रातडिया एवं उनके सब सहयोगियों के द्वारा भानपुरा की भानपुरा मोटर मालिक संघ की बैठक ली गई।
जिसमे भानपुरा के वृंदावन होटल पैलेस में बैठक और सभा का आयोजन किया गया जिसको भानपुरा मोटर मालिक संघ अध्यक्ष पंकज मांदलिया के द्वारा आयोजन किया गया जिसमें हर्षवर्धन चौरड़िया जसवंत सिंह हाडा जितेंद्र सिंह हाडा सुरेश चोखड़ा जय सिंह पवार जगदीश भाना राकेश चाश्टा राकेश वधवा विनय हाडा सुरेश शांति बस नवल चोरडिया अभिषेक दुबे रोहित चस्टा कुलदेव बस विनय हाड़ा उपस्थित रहे ।
भानपुरा मोटर मालिक संघ के नवीनतम अध्यक्ष के द्वारा पहली बार बैठक का आयोजन किया गया जिसमें इसमें जिला यूनियन का ढोल धमाके एवं फुल माला से स्वागत किया गया इस कार्यक्रम का संचालन छोटू भाना राकेश चाष्टा द्वारा किया गया कार्यक्रम का आभार हर्षवर्धन के द्वारा माना गया जिसमे 2 मार्च से अनिश्चितकालीन बसे बंद पर हड़ताल के लिए पुरी सहमति बनी



