देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

एसआरएम टीम ने स्वास्थ्य उप केंद्रों का किया औचक निरीक्षण किया

एसआरएम टीम ने स्वास्थ्य उप केंद्रों का किया औचक निरीक्षण किया

गोरखपुर पीपीगंज रिवाइज्ड एसआरएम टीम ने नेतवर, पीपीगंज, जंगल अगही और मछली गांव स्थित आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने अभिलेखों, साफ-सफाई, स्टाफ तैनाती समेत सभी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद वर्मा ने अपनी टीम व एसआरएम के साथ सुबह पीपीगंज आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टरों व अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई तथा परिसर की साफ-सफाई का विशेष रूप से अवलोकन किया गया। डॉ. वर्मा की टीम ने नेतवर, पीपीगंज, जंगल अगही और मछली गांव के उप-केंद्रों का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डॉ. स्मिता गुप्ता, फार्मासिस्ट रेनू चौधरी, दिनेश चौरसिया, दीपक चौधरी, जितई, शोभा चौधरी, जया त्रिपाठी, अंकिता सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। टीमों ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता और सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}