
इंदौर–निजामुद्दीन हर शनिवार एवं सोमवार होली स्पेशल ट्रेन का संचालन
शामगढ़- आगामी होली के त्यौहार के मद्देनज़र इंदौर–निजामुद्दीन द्वि साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा , इंदौर-निजामुद्दीन 10-10 फेरे करेगी , गाड़ी संख्या 09309 इंदौर से हर शुक्रवार और रविवार शाम 5 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी , वापसी में गाड़ी संख्या 09310 निजामुद्दीन से हर शनिवार एवं सोमवार सुबह 8.20 बजे रवाना होकर रात 9 बजे इंदौर पहुंचेगी।
रास्ते में यह ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, शामगढ़, रामगंजमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा स्टेशनों पर भी ठहरेगी। इस ट्रेन में 2 सामान्य, 12 शयनयान, 5 वातानुकूलित तृतीय और 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी सहित कुल 22 कोचेस होंगे।



