अभद्र टिप्पणी पर बवाल :-कांग्रेस ने फुका पुतला,तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग

अभद्र टिप्पणी पर बवाल :-कांग्रेस ने फुका पुतला,तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग
पालसोड़ा -मध्य प्रदेश भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एवं सत्ता के मद में चूर मंत्रियों के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण -2 द्वारा भंवरासा चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया ।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आयोजित इस आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया गया।इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण -2 अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान भंवरासा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री अपनी मर्यादा पूरी तरह भूल चुके हैं । चौहान ने विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधते हुए कहा कि दूषित जल से हुई मोतों के गंभीर मामले में लापरवाही कर अपना गैर जिम्मेदाराना सोच का परिचय दिया । ब्लॉक अध्यक्ष चौहान ने साथी ही सेना और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह और प्रदेश की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था पर कफ सिरीफ कांड के लिए जिम्मेदार मंत्री राजेंद्र शुक्ल के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोला एवं इस्तीफे मांग की ।वर्तमान भाजपा सरकार जनता की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय अपने दागी मंत्रियों को बचाने की कोशिश में लगी हुई है ।इस विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष राकेश उपाध्याय,जनपद सदस्य प्रहलाद सिंह चौहान,विक्रम सिंह भंवरासा,काशीराम खेताखेड़ा,भवानी राम,सुरेश ,ग्राम पंचायत अध्यक्ष पदम सिंह ,लोकेश बुनकर,जितेंद्र सिंह,अशोक सेन भंवरासा सहीत कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे
