कार्रवाईमंदसौरमध्यप्रदेश

वन्यजीवों के अंगों की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए

वन्यजीवों के अंगों की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए

मंदसौर ।वन संरक्षक, उज्जैन वन वृत्त तथा वनमण्डलाधिकारी, मंदसौर के मार्गदर्शन एवं उप वनमंडलाधिकारी, गरोठ तथा वन परिक्षेत्राधिकारी, मंदसौर के निर्देशन में वन मंडल मंदसौर अंतर्गत वन्यजीव तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया।

बीट बरदल क्षेत्र में रेवास देवड़ा धुंधलेश्वर महादेव शिवरात्रि मेले के दौरान वन विभाग की टीम ने दबिश देकर संरक्षित प्रजाति के वन्यजीवों के अवशेष बरामद किए। जब्ती में मॉनिटर लिजार्ड (गोह) के अंग (हत्थाजोड़ी नग 10), हेजहॉग (सेही प्रजाति) तथा अन्य वन्यजीवों के अवशेष एवं अंग शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान उक्त अवैध कृत्य में प्रकरण क्रमांक 3832/14 दर्ज कर दो आरोपी सरमन पिता अमरसिंह पारदी, उम्र 57 वर्ष, निवासी अरनिया निजामुद्दीन, जिला मंदसौर और जुगतारसिंह पिता केमसिंह पारदी, उम्र 39 वर्ष, निवासी डिगांव खुर्द (हाल मुकाम अरनिया निजामुद्दीन), जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जप्त की गई हैं।

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय मंदसौर द्वारा उन्हें 28 फरवरी 2026 तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

उक्त कार्रवाई में श्री सोनू नागदा (स्टेनो), श्री पुष्कर मालवीय (कार्यवाहक उप वनक्षेत्रपाल),श्री नरेंद्र मालवीय (वनरक्षक), श्री जितेंद्रसिंह पंवार (वनरक्षक) एवं श्री मयूरराज सिंह चौहान (वनरक्षक), श्रीमती किरणसिंह राठौड़ (वनरक्षक) का सराहनीय योगदान रहा।

========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}