भोपालमध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग, बोले- मेरे पिता ने भी कोशिश की थी, भाजपा ने नहीं किया

कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग, बोले- मेरे पिता ने भी कोशिश की थी, भाजपा ने नहीं किया

भोपाल : मध्य प्रदेश में गौ माता को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। जहां कांग्रेस के मुस्लिम विधायक आतिफ अकील ने गाय को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विधानसभा में एक अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। आतिफ अकील ने कहा कि यदि गाय की मृत्यु हो जाए तो उसका विधिवत अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने चमड़े के व्यापार को बंद करने की भी मांग रखी।

2017 में भी रखा गया था संकल्प”

विधायक ने बताया कि वर्ष 2017 में उनके पिता ने भी इसी प्रकार का संकल्प विधानसभा में रखा था, लेकिन उस समय भाजपा सरकार होने के बावजूद प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। उनका कहना था कि यदि सरकार वास्तव में गाय के संरक्षण को लेकर गंभीर है, तो उसे ठोस निर्णय लेकर इसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने की दिशा में पहल करनी चाहिए।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

आतिफ अकील के इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। एक मुस्लिम विधायक द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं। फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि विधानसभा में इस अशासकीय संकल्प पर क्या रुख अपनाया जाता है और सरकार इस पर क्या निर्णय लेती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}