
//////////////////////////
शासकीय हाई स्कूल रिछा में कक्षा दसवीं के छात्रों का विदाई समारोह संपन्न
शासकीय हाई स्कूल रिछा में कक्षा दसवीं के छात्रों का विदाई समारोह संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य और मध्य प्रदेश प्रोग्रेसिव पेंशन संगठन के अध्यक्ष कालूराम परमार थे जिन्होंने अपने उद्बोधन में छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और विस्तार से निरंतर पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में प्राचार्य नंदलाल मारू ,जगदीश पुरोहित मानसिंह चौहान पुखराज कारपेंटर धीरज राठौर सोहन पागी मंजूर अहमद मंसूरी अशोक परमार राकेश राठौर पूरा लाल धनगर थे कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा नवी की छात्रा कुमारी रानू परमार द्वारा किया गया और आभार संस्था की छात्रा पायल द्वारा किया गया अंत में सभी अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप लीड पेन भेंट किए गए।
==========


