नीमच

हिंगोरिया बालाजी से नीमच सिटी मठ तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

हिंगोरिया बालाजी से नीमच सिटी मठ तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

नीमच। हिंगोरिया बालाजी से नीमच सिटी मठ सडक निर्माण कार्य का भूमिपूजन सांसद सुधीर गुप्ता के विशिश्ट आतिथ्य, विधायक दिलीपसिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य एवं नपाध्यक्ष स्वाति चौपडा की अध्यक्षता में मीणा मोहल्ला नीमचसिटी में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि उपनगर नीमचसिटी वासियों को बडी सौगात मिलने जा रही है, जिससे उन्हें मुख्य महू-नसीराबाद राजमार्ग पर जाने के लिए नीमच सिटी मठ मार्ग से हिंगोरिया बालाजी का एक नया वैकल्पिक सडक मार्ग उपलब्ध होगा। लगभग 2 करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले लगभग 2 .55 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। इससे आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा और स्थानीय विकास को और गति मिलेगी।

कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदित्य मालू, मंडल अध्यक्ष दारासिंह यादव, पार्षद श्रीमती किरण शर्मा, राकेश किलोरिया, रामचंद्र धनगर, दुर्गाशंकर भील, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा (नाना उस्ताद), महेश चौधरी, राधेश्याम रावत, मनोज माहेश्वरी, केशवसिंह चौहान, सतीश हास, अभिमन्युसिंह चौहान, बृजराजसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में नीमच सिटी के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}