मल्हारगढ़मंदसौर जिलासम्मान

आईटीबीपी जवान अंकित सिंह शक्तावत का गांव बरखेड़ा पंथ में भव्य स्वागत

आईटीबीपी जवान अंकित सिंह शक्तावत का गांव बरखेड़ा पंथ में भव्य स्वागत

—————-

महेश मरेठा

भारत तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) में चयनित होकर एक वर्ष की कठिन प्रशिक्षण अवधि पूर्ण करने के बाद अंकित सिंह पिता मांगू सिंह शक्तावत जब चंडीगढ़ से अपने गांव बरखेड़ा पंथ लौटे, तो गांव में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। उनके आगमन पर परिवारजनों एवं ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत वासु की नाग मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां अंकित सिंह ने देश सेवा में सफल और सुरक्षित भविष्य की कामना की। इसके पश्चात ढोल-ढमाकों के साथ गांव में भव्य स्वागत रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं बच्चे शामिल हुए। रैली के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

स्वागत रैली गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्रीबाण माताजी मंदिर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने अंकित सिंह शक्तावत को फूल-मालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीणों ने कहा कि अंकित सिंह का आईटीबीपी में चयन गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके इस सम्मानित पद पर चयन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। परिवारजनों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}