रतलामजावरा

बाछडा समुदाय के परिवार को गाली गलोज एवं जान से मारने की धमकी देने पर माननखेड़ा पुलिस चौकी पर हुई एफआईआर दर्ज

रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह चद्रांवत जडवासा

बाछडा समुदाय के परिवार को गाली गलोज एवं जान से मारने की धमकी देने पर माननखेड़ा पुलिस चौकी पर हुई एफआईआर दर्ज

ढोढर। रतलाम जिले के रिंगनोद थाना अंतर्गत माननखेड़ा पुलिस चौकी पर पीपलियाजोधा माननखेड़ा बाछडा समुदाय द्वारा रिपोर्ट दर्जकी गई है बताया जा रहा है कि प्रहलाद कुमावत के विरुद्ध 354 हरिजन एक्ट और मुकेश कुमावत एवं पुष्कर कुमावत के विरुद्ध गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने पर हरिजन एक्ट दर्ज किए गए हैं फरियादी राधिका बबलू ने बताया कि मुकेश कुमावत पुष्कर कुमावत एवं प्रहलाद कुमावत ने जबरन हमारे घर के सामने आकर बैठकर गाली गलौज एवं शराब पीकर हमें जान से मारने की धमकी देने लगा जिसको लेकर हमने बोला कि हमारे पापा को हम बुलाते हैं तो इतने में दोनों दुम दबाकर भागकर भाग गए थाने में आवेदन करने वाले रिया पिता अर्जुन ने बताया कि वह लड़के हमें धमकियां दे रहे हैं कि तुम्हारा घर तुड़वा देंगे हमारे इधर बहुत चलती हैं इसी बात को लेकर बाछडा समुदाय में डर फैला हुआ है फरयादी का कहना है कि हमें इन शराब खोरो एवं गुंडागर्दी से निजात दिलाई जाए। एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़के सड़क किनारे बैठे हुए हैं एवं रात के समय बाछड़ा समुदाय के परिवार को परेशान कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}