मंदसौरमंदसौर जिला
खेतों में पहुंचकर पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने देखी फसल नुकसानी

खेतों में पहुंचकर पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने देखी फसल नुकसानी
मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ओलावृष्टि के पश्चात आज प्रातः प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने दलौदा मंडल के नगरी, कचनारा में खेतों में पहुंचकर अवलोकन किया। किसान भाइयों से चर्चा की और नुकसानी से हुए नुकसान को लेकर ढांढस बंधाया।
इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री सुमित सेन, श्री नेपाल सिंह सिसोदिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री घनश्याम बग्गड, श्री फतेहसिंह आंजना, सरपंच श्री हारून कुरैशी, श्री गोपाल चौहान, श्री मनोहर आंजना सहित पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।



