आज सर्राफा बाजार में आई तेजी, चांदी के भाव में उछाल, सोने का भाव भी बढ़ा

आज सर्राफा बाजार में आई तेजी, चांदी के भाव में उछाल, सोने का भाव भी बढ़ा
आजकल सोना और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी दामों में गिरावट आती है तो कभी अचानक बढ़ोतरी दर्ज की जाती है. इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय आर्थिक हालात के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियों का भी सीधा असर पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज सोने चांदी का भाव में 03 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को तेजी लौटती हुई दिख रही है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील, के बाद कमोडिटी मार्केट में रौनक लौटी हुई दिखाई दे रही है। हालांकि घरेलू बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX) पर चल सोने चांदी के कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज कॉमेक्स पर मार्केट ओपन होने के बाद सोने का भाव $4,840 प्रति औन्स और चांदी का भाव आज $83.730 प्रति औन्स पर पहुंच गया। गोल्ड सिल्वर क्व रेट में बड़ी गिरावट के बाद अब तेजी लौटती हुई दिखाई दे रही है।
कल कॉमेक्स पर गोल्ड रेट $4,757.80 प्रति औंस और सिल्वर रेट $83.745 प्रति औंस पर आ गया था, लेकिन आज सोने का भाव $4,840 प्रति औंस और चांदी का भाव आज $83.730 प्रति औंस पर पहुंच गया।
सोमवार को एमसीएक्स पर मार्केट क्लोज होने तक सोने का भाव 1,43,000 रुपये प्रति किलो ग्राम और चांदी का भाव 2,32,500 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गया। लेकिन दिन में सोना चांदी में तेजी रिकॉर्ड हुई थी। जिसके बाद सोने की कीमत 1.43% की तेजी के बाद 1,49,869 रुपये प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी का भाव भी 2,60,412 रुपये पर पहुंच गई थी, लेकिन बाद में मार्केट गिरावट रिकॉर्ड हुई।
वायदा बाजार में सोने-चांदी के भाव में जहां आज तेजी देखी जा रही है. वहीं सोने-चांदी के स्थानीय बाजारों में कीमती धातुओं के भाव सोमवार की तुलना में लगभर स्थिर हैं. 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,750 रुपये/10 ग्राम के करीब चल रहा है, जो कि पिछले भाव से 142 रुपये कम हैं. वहीं चांदी के दाम पिछले भाव से 200 रुपये सस्ता करीब 2,80,000 रुपये/किलो के करीब चल रहा है।
मध्य प्रदेश में आज सोने की कीमत 1,60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट है. वहीं एक दिन पहले की बात करें तो Feb 02, 2026 तारीख को मध्य प्रदेश में सोने की कीमत 1,69,420 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट थी. यानी पिछले के मुकाबले आज मध्य प्रदेश में सोने की कीमत 8,620 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट कम हो गई है।राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु में सोने का भाव सबसे ज्यादा ₹1,52,170 प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट रहा. वहीं, कर्नाटक में सोने की कीमत सबसे कम ₹1,53,160 प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट रही. यानी तमिलनाडु के मुकाबले कर्नाटक में सोने ₹-990.00 प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सस्ता है।
आज 03 फ़रवरी 2026 को मध्य प्रदेश के सभी शहरों में लगभग₹149,090 के भाव रहें वहीं मध्य प्रदेश के सभी शहरों में लगभग ₹254,010 का भाव रहा।
पिछले 5 दिनों से रिकॉर्ड गिरावट के बाद आज मंगलवार (3 फरवरी 2026) को उछाल देखा गया है. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बनी सहमति से जोड़कर देखा जा रहा है. इससे पहले चांदी 4.20 लाख/किलो के अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 2 लाख रुपये तक टूट के कगार पर पहुंच गई थी, जबकि सोना भी 1.93 लाख रुपये/10 ग्राम से गिर कर 1.43 लाख रुपये के करीब आ गया था. आज 3 फरवरी, मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतें चढ़ी हैं और अब भी निवेशकों की नजर इस पर बनी हुई है. 29 जनवरी को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद से लगातार गिरावट आई।
ट्रेड डील के बाद सोने में भी तेजी देखी गई. MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 3.37% या 4707 रुपये की बढ़त के साथ 1,48,698 रुपये/10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है.
सोने का भाव 3 फरवरी, 2026 को 1.41 लाख रुपये के करीब है. 29 जनवरी को सोने ने 1.93 लाख रुपये का भाव पार करते हुए अपना रिकॉर्ड हाई बनाया था, जहां से ये 56 हजार रुपये से ज्यादा टूटकर 2 फरवरी को 1.37 लाख रुपये पर पहुंच गया था, जहां से थोड़ी रिकवरी दिखी।
वही आज डिलीवरी वाला सोना 1,41,693 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. वहीं चांदी 2.5 लाख के पार पहुंच गई है. मार्च डिलीवरी वाली चांदी का भाव 2,50,436 रुपये/किलो पर चल रहा है।
चांदी का भाव 3 फरवरी, 2026 को करीब 2.37 लाख रुपये/किलो पर आ गया. 29 जनवरी, गुरुवार को चांदी ने 4.20 लाख रुपये/किलो का भाव पार करते हुए अपना रिकॉर्ड हाई बनाया था, जहां से ये 1.83 लाख रुपये टूटकर 2.37 लाख रुपये के भाव पर आ गया है।



