नीमचमध्यप्रदेश

नानी बाई का मायरा: भक्ति और संस्कृति का संगम भाटखेड़ी में

कथा 28 जनवरी से 31 जनवरी तक

*नीमच*

मनासा तहसील की ग्राम पंचायत भाटखेड़ी बुजुर्ग में नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन 28 से 31 जनवरी 2026 तक राधे कृष्ण धर्मशाला भाटखेड़ी में किया जाएगा। इस कथा का आयोजन स्व. मांगीलालजी – स्व. रुकमणबाई (उमरिया वाले) और समस्त ग्रामवासी भाटखेड़ी द्वारा किया जा रहा है।
28 जनवरी 2026, गुरुवार को प्रातः 9 बजे से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

कथावाचक पं. माणकजी मेनारिया फतेहनगर, जिला उदयपुर द्वारा कथा का रसपान किया जाएगा
कार्यक्रम का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा। कथा के इस शुभ अवसर पर महामण्डलेश्वर श्री रामप्रयदारा जी महाराज रामघाट बनारस (राज.) वाले का भी ग्राम वासियों को आशीर्वाद प्राप्त होगा
सभी धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा का लाभ लेवें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}