गरोठ पुलिस के हाथों 08 जुआ खेलते व शराब के साथ धराए

गरोठ पुलिस के हाथों 08 जुआ खेलते व शराब के साथ धराए
गरोठ। थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ और शराब तस्करी के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबीर की सूचना पर शमशान घाट के पास बोलिया रोड पर दबिश देकर पुलिस ने 8 व्यक्तियों को जुआ खेलते और अवैध देशी प्लेन शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपीयों के कब्जे से 32,000 रुपये नगदी, 3 मोबाइल फोन (मूल्य 15,000 रुपये), 2 पेटी में 80 क्वार्टर अवैध शराब (मूल्य 7,200 रुपये) तथा 3 महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन (मूल्य 2,40,000 रुपये) जब्त किए गए। कुल जप्त माल की कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
इस कार्रवाई का श्रेय पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के सख्त निर्देशों को जाता है। उन्होंने जिले भर के थाना प्रभारियों को जुआ, सट्टा और अन्य अवैध लाभ के अपराधों पर नकेल कसने के आदेश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में एसडीओपी विजय कुमार यादव और थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व वाली टीम ने 22 जनवरी को दोपहर के समय यह सफल अभियान चलाया। टीम ने मौके पर 52 ताश के पत्तों सहित जुआ सामग्री भी बरामद की।
पकड़े गए आरोपी- 1 सिराज पिता यूसुफ मोहम्मद 42 वर्ष निवासी सम्यक कॉलोनी भानपुरा रोड गरोठ। 2 राहुल पिता रामलाल खाती 35 वर्ष निवासी गरोठ। 3 दयाराम पिता देवीलाल गुर्जर 40 वर्ष निवासी बोलिया रोड गरोठ। 4 गोपाल पिता मांगीलाल खाती 48 वर्ष निवासी खाती मोहल्ला गरोठ। 5 सोनू पिता शांतिलाल चौहान 20 वर्ष निवासी गांधी चौक गरोठ। 6 श्यामलाल पिता बालाराम मालवीय 36 वर्ष निवासी गरोठ। 7 दीपक पिता श्यामलाल खाती 31 वर्ष निवासी गरोठ। 8 राजेंद्र पिता बालाराम खाती 20 वर्ष निवासी खाती मोहल्ला गरोठ।
थाना गरोठ में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं जुआ, शराब तस्करी व वाहन चोरी संबंधी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी मीणा ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ ऐसी निरंतर कार्रवाइयां जारी रहेंगी, ताकि शांतिपूर्ण माहौल बना रहे।
यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों में उत्साह का विषय बनी हुई है जो अवैध गतिविधियों से परेशान थे।



