सुवासरामंदसौर जिला
शैक्षिक महासंघ के वार्षिक कैलेंडर का विधायक श्री डंग ने किया विमोचन

शैक्षिक महासंघ के वार्षिक कैलेंडर का विधायक श्री डंग ने किया विमोचन
सुवासरा।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन माननीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग के कर कमलों द्वारा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा मंदसौर जिलाध्यक्ष विक्रम शर्मा , तहसील सुवासरा अध्यक्ष उमेश शिल्पी , उपाध्यक्ष एलएन राठौर , सचिव सुरेश चंद्र डपकरा, कार्यालय प्रभारी बालचंद देवड़ा , अतिथि शिक्षक संघ प्रकोष्ठ श्री प्रवीण सिंह सेंंगर की उपस्थिति में किया गया।
साथ ही हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान पोस्टर विमोचन में सहभागी विद्यालयों को अभिनंदन पत्र जिलाध्यक्ष विक्रम शर्मा द्वारा प्रदान किया गया ।28 जनवरी को भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन की जानकारी शिक्षक परिवार के श्री सतनाम सिंह डंग द्वारा दी गई।



