
स्थाई ईनामी वारंटी विक्रम ताल पुलिस की गिरफ्त में
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा लम्बित स्थाई /फरारी वारंटों की तामीली हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार व एस डी ओ पी पल्लवी गौर के निर्देशन में लंबित स्थाई वारंटों की तामीली की कार्यवाही के अंतर्गत आज दिनांक 22-1-2026 को थाना ताल पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के दो प्रकरणों में सोलह वर्षों से फरार बीस हजार रुपए के ईनामी स्थाई वारंटी विक्रम पिता किशन जाति कंजर निवासी ग्राम अरनिया कंजर का डेरा थाना उन्हेल जिला झालावाड़ राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की वह आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका– थाना प्रभारी निरिक्षक तूरसिंह डाबर ,स उ नि पंकज भम्भोरिया,आरक्षक शुभम सिंह चौहान,दीपक पाटीदार थाना आलोट, अशोक गुर्जर, विक्रम चौधरी की भूमिका सराहनीय रही।


