मौसमभोपालमध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में 23–24 जनवरी को मावठा गिरने का अलर्ट जारी

स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बदलेगा मौसम।
ग्वालियर समेत 10 जिलों में बारिश की संभावना।बारिश के साथ कई इलाकों में कोहरा भी छाएगा।बुधवार सुबह कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया।ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़ में मध्यम कोहरा।भोपाल, इंदौर, उज्जैन में हल्का कोहरा छाया रहा।मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान फिलहाल स्थिर।दिन में धूप निकलने से ठंड का असर कम रहेगा।न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार।23 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड में बारिश संभव।24 जनवरी को रीवा, सतना, पन्ना समेत जिलों में बारिश।वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद ठंड का नया दौर आएगा।जनवरी के आखिर में शीतलहर चलने की संभावना।मंदसौर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया।
===============



