नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 22 जनवरी 2026 गुरुवार

////////////////////////////////

भगवान श्री चारभुजानाथ की बारात श्रद्धालु भक्त होंगे,परिवेश भूषा पहनकर होंगे  बारात में शामिल..!


नीमच  -मालवी लोहार समाज के द्वारा आज गुरुवार को  भगवान श्री  चार भुजानाथ की शाही  बारात रामपुरा से भव्यता से निकलेगी।
बारात में ढोल,बेंड बाजे,घोड़े होंगे साथ ही भगवान की बारात में शामिल होने वाले बाराती अपनी सांस्कृतिक  वेश भूषा में दिखाई देंगे ।
भगवान श्री चार भुजा नाथ की यह बारात मनासा नाके से शुरू होकर  नीमच शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई महू रोड जाएगी ।
वही से  भगवान श्री चार भुजा नाथ की यह शाही बारात राजस्थान के प्रतापगढ में हो रहे मालवी लौहार समाज के विवाह सम्मेलन में जाएगी  भगवान श्री चार भुजा नाथ अपने भक्तों के साथ तुलसा माता से ब्याहने जाएंगे…!  भगवान श्री चार भुजानाथ रामपुरा में विराजित है भगवान श्री चार भुजा नाथ जी का विशाल मंदिर बना हुआ है।
भगवान श्री चारभुजा नाथ  की शाही बारात का  जगह जगह भव्य सुवागत होगा ।
भगवान की इस शाही  बारात का रामपुरा से चलकर कुकड़ेश्वर,मनासा,जवासा,बोरखेड़ी पानेरी,नीमच होती हुई जीरन, हरवार, बरडिया, थड़ा,  रठाजना ,पानमोडी, भुवासिया, धामनिया,  अमलावद और प्रतापगढ पहुचेगी जहाँ पर  सम्मेलन में पलक पावड़े बिछा कर बैठे भक्त  भगवान का भव्यता से सुवागत करेंगे।
भगवान की इस  भव्य  शाही बारात यात्रा में  समाज जन वरिष्ठजन होंगे साथ ही महिलाये भगवान के मंगल गीत गाती हुई इस बारात में रहेगी ।
भगवान की इस शाही बारात में सभी भक्त जन  एवं बच्चे मधुर मधुर भजनों का आनन्द लेते हुवे नाचते गाते दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ प्रतापगढ पहुँच कर बगवास में हो रहे विशाल सामूहिक सम्मेलन में  भगवान माता तुलसा रानी से विवाह करेंगे  भगवान की शाही बारात को लेकर राजस्थान में समाज के सभी जनों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
उक्त जानकारी पत्रकार  घनश्याम लौहार (कायदरा) ने दी

===========

खण्डेलवाल वैश्य समाज मनाएगा तीन दिवसीय बसंत पंचमी पर्व
नीमच, निप्र। खण्डेलवाल वैश्य समाज द्वारा प्रतिवर्ष बसंत पंचमी पर्व को खण्डेलवाल दिवस के रूप में श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाता है। इसी परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी समाजजनों की सामूहिक इच्छा का सम्मान करते हुए तीन दिवसीय बसंत पंचमी पर्व का आयोजन किया जा रहा है।
समाज अध्यक्ष मधुसुदन खण्डेलवाल एवं खण्डेलवाल महिला मंडल अध्यक्ष साधना खण्डेलवाल के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन के अंतर्गत धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां संपन्न होंगी।
आयोजन के प्रथम दिवस 23 जनवरी, शुक्रवार को प्रातः 6.30 बजे भारतमाता चौक (फोरजीरो) से प्रभात फेरी प्रारंभ होगी, जो कमल चौक, घंटाघर, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार होते हुए पुनः भारतमाता चौक पर सम्पन्न होगी। इसी दिन समाज सेवा के अंतर्गत प्रातः 11 बजे चौकन्ना बालाजी परिसर पर दरिद्र नारायण को भोजन पैकेट वितरण कर सेवा कार्य किया जाएगा।
द्वितीय दिवस 24 जनवरी, शनिवार को अपराह्न 4 से 6 बजे तक महिला मंडल द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सायं 6 से 7 बजे तक सुंदरकाण्ड पाठ एवं आरती का आयोजन होगा। ये सभी कार्यक्रम गौधाम बालाजी, सेंट्रल स्कूल के पास, नीमच में संपन्न होंगे।
तृतीय दिवस 25 जनवरी, रविवार को अपराह्न 4 बजे नीमच-बघाना क्षेत्र में वाहन रैली निकाली जाएगी। इस अवसर पर समाज के आराध्य संत श्री सुंदरदासजी के नाम से तिराहा मार्ग का अनावरण किया जाएगा। रैली का समापन सायं 6 बजे सिद्धि विनायक गेट के बाहर, गोविंद डेयरी के पास, स्टेशन रोड, नीमच पर होगा। इसी दिन सायं कार्यक्रम गौधाम बालाजी, सेंट्रल स्कूल के पास, नीमच में आयोजित होंगे।
समाज द्वारा इस अवसर पर निम्बाहेड़ा एवं मंदसौर क्षेत्र के खण्डेलवाल समाजजनों को भी आमंत्रित किया गया है। समाज नेतृत्व ने सभी परिवारजनों से तीनों दिवसों के कार्यक्रमों में सपरिवार सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।
उक्त जानकारी समाज के प्रवक्ता एवं संगठन मंत्री विवेक खण्डेलवाल ‘सोनू’ ने दी।

===========

जिला चिकित्‍सालय में सभी ऑक्‍सीजन प्‍लांट चालू स्थिति में है-डॉ.पाटील

सिविल सर्जन ने किया ऑ‍क्‍सीजन प्‍लांट बेकार शीर्षक से प्रकाशित समाचार का खण्‍डन

नीमच 21 जनवरी 2026, सिविल सर्जन नीमच डॉ.महेन्‍द्र पाटील ने नीमच से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र में बुधवार को करोडों के ऑक्सीजन प्लांट बेकार, निजी कम्पनी से खरीदे जा रहे गैस सिलेंडर शीर्षक से प्रकाशित समाचार का खण्‍डन करते हुए इस समाचार को असत्‍य, निराधार एवं भ्रामक बताया है।

सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटील ने उक्‍त समाचार का खण्डन करते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय नीमच में स्थापित सभी पी.एस.ए. एवं एल.एम.ओ. आक्सीजन प्लांट चालू स्थिति में है। इन ऑक्‍सीजन प्‍लांटो से ट्रामा सेन्टर के विभिन्न वार्डो में आक्सीजन सप्लाई की जा रही है। उन्‍होने बताया, कि जिला अस्‍पताल के मेटरनिटी वार्ड के साथ संचालित नवजात शिशु गहन चिकित्सा ईकाई एवं बाल गहन चिकित्सा ईकाई तक एल.एम.ओ. प्लांट से आक्सीजन की लाईन नही जुडी होने के कारण आक्सीजन सप्लाई ऑक्सीजन मेनीफोल्ड के तहत सिलेन्डर के माध्यम से रिफिल की जा रही है। इस सुविधा को उपलब्ध कराने हेतु राज्य स्तर से पत्राचार किया जा चुका है। इस प्रकार उक्त समाचार भ्रामक होकर असत्य है।

=============

विशेष गहन पुनरीक्षण के उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए

महामहिम राज्‍यपाल श्री पटेल भोपाल में कलेक्‍टर श्री चंद्रा को पुरूस्‍कृत करेंगे

मतदाता दिवस समारोह में होंगे सम्‍मानित

नीमच 21 जनवरी 2026, 16वें राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्‍य में 25 जनवरी 2026 को भोपाल में आयोजित मतदाता दिवस समारोह में महामहिम राज्‍यपाल श्री मंगूभाई पटेल द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत नीमच जिले में उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा को पुरस्‍कार प्रदान कर सम्‍मानित किया जाएगा। यह राज्‍य स्‍तरीय मतदाता दिवस समारोह कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्‍वेशन सेंटर भोपाल में 25 जनवरी को प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में नीमच के साथ ही अशोक नगर एवं बैतूल जिलो के कलेक्‍टर भी सम्‍मानित होंगे।

=============

सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति व्‍यापक जनजागरूकता जरूरी – श्री जैन

मुख्‍य सचिव ने वी.सी. के माध्‍यम से कमिश्‍नर, कलेक्‍टर कांफ्रेंस के बिंदुओं की समीक्षा की

नीमच 21 जनवरी 2026, प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्‍यु की घटनाओं में कमी लाने के लिए जरूरी है, कि दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए व्‍यापक जनजागरूकता के विशेष प्रयास किए जाए। सभी शासकीय सेवक अनिवार्य रूप से वाहन चलाते समय, हेलमेट पहने और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्‍ट लगाने के लिए प्रेरित करें। वाहन चालक सीट बेल्‍ट लगाने को अपनी आदत बनाए, जिससे कि दुर्घटना की स्थिति में उनके जीवन की सुरक्षा हो सके।

यह बात मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन ने बुधवार को प्रदेश के सभी कमिश्‍नर, कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियों कांफ्रेंसिंग में सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि की रो‍कथाम के संबंध में चर्चा करते हुए कही। वी.सी.में सभी ए.सी.एस., प्रमुख सचिव, सभी संभागों के कमिश्‍नर एवं जिला के कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में मुख्‍य सचिव श्री जैन ने अ.जा., अ.ज.जा. अत्‍याचार अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों में एफआईआर के सात दिवस के भीतर पीडित को राहत राशि की प्रथम किश्‍त का अनिवार्य रूप से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही समितियों की नियमित बैठक कर राहत प्रकरणों के निराकरण के भी निर्देश दिए गए।

नरवाई प्रबंधन पर विशेष ध्‍यान दें

वीडियों कांफ्रेसिंग में मुख्‍य सचिव ने सभी जिलो को आगामी गेहूं कटाई के बाद नरवाई प्रबंधन के पुख्‍ता ईंतजाम करने के निर्देश देते हुए कहा, कि नरवाई जलाने की एक भी घटना ना हो। किसानों को नरवाई प्रबंधन के प्रति जागरूक करें और नरवाई जलाने से फसलों की उत्‍पादकता पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में भी जागरूक करें।

मुख्‍य सचिव श्री जैन द्वारा बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य, कृषि एवं उद्यानिकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा की और आवश्‍यक निर्देश भी दिए।

जिले में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की गुणवत्‍ता में हो रहा है निरंतर सुधार

इस वीडियों कांफ्रेंसिंग में बताया गया, कि जिले में प्रत्‍येक मातृ मृत्‍यु एवं शिशु मृत्‍यु की प्रतिमाह समीक्षा की जाती है। समय पर एवं सटीक रिर्पोटिंग सुनिश्चित की गई है। संस्‍था एवं समुदाय स्‍तर पर प्रत्‍येक प्रकरण की एमडीएसआर बैठक में नियमित समीक्षा कर, आवश्‍यक सुधारात्‍मक कार्यवाही की जा रही है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अन्‍य विभागों के समन्‍वय से स्‍वास्‍थ्‍य योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्‍वयन किया जा रहा है। परिणाम स्‍वरूप जिले में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की गुणवत्‍ता में निरंतर सुधार हो रहा है।

नीमच के एनआईसी कक्ष में वी.सी. में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एस.पी.श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बी.एस.कलेश सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

==============

चार लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत

नीमच 21 जनवरी 2026, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व (उपखण्‍ड) मनासा सुश्री किरण आंजना द्वारा एक पीडित परिवार को पानी में डूबने से मृत्‍यु हो जाने पर चार लाख रूपये की आर्थिक सहाय‍ता स्‍वीकृत की गई है। एसडीएम मनासा द्वारा ग्राम तुमड़ा निवासी बाबुलाल उर्फ अमृतराम पिता मांगीलाल मेघवाल की 21 सितम्‍बर 2025 को पानी में डूबने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक की वारिस पत्नि जमनाबाई को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। तहसीलदार मनासा द्वारा राजस्‍व पुस्‍तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर, स्‍वीकृति के लिए एसडीएम मनासा को प्रस्‍तुत कि‍या था।

=================

अल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित

नीमच 21 जनवरी 2026, जिला मजिस्‍ट्रेट नीमच श्री हिमांशु चंद्रा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(1)के तहत शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना नीमच म.प्र. (GOAW) परिसर के ऊपर के हवाई क्षेत्र को नो ड्रोन झोन घोषित कर, प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से 14 मार्च 2026 तक प्रभावशील रहेगा।

============

कलेक्‍टर द्वारा नीमच जिले में तीन स्‍थानीय अवकाश घोषित

नीमच 21 जनवरी 2026, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा सम्‍पूर्ण नीमच जिले में वर्ष 2026 के लिए तीन स्‍थानीय अवकाश (उक्‍त स्‍थानीय अवकाश कोषालय एवं बैंक को छोड़कर) घोषित किए गए है। कलेक्‍टर द्वारा 25 सितम्‍बर 2026 शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी, 19 अक्‍टूबर 2026 सोमवार को महानवमी एवं 11 नवम्‍बर 2026 बुधवार को भाईदूज पर स्‍थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

===========

गणतंत्र दिवस पर शासकीय भवनों पर रौशनी की जायेगी

नीमच 21 जनवरी 2026, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर सभी शासकीय भवनों एवं एतिहासिक स्‍थलों पर 26 जनवरी 2026 को एक दिन रौशनी की जायेगी। इस संबंध में सामान्‍य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागों को निर्देश जारी किये गये है।

==============

पिपलिया हाडी में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न

नीमच 21 जनवरी 2026, आयुष्मान आरोग्य मंदिर मालाहेड़ा द्वारा निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर ग्राम पंचायत पिपलिया हाड़ी में बुधवार को आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, चर्म रोग, उदर रोग,विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, अर्श ,गैस, अम्लपित आदि से पीड़ित रोगियों की जांच कर नि:शुल्क औषधियां वितरित की गई। शिविर में कुल 54 लाभार्थी को औषधि‍यां वितरित की गई।

आयुष चिकित्‍सक डॉ.आबिद खान ने मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय, तनाव से मुक्ति, नशा मुक्ति, स्वच्छता अभियान, दिनचर्या, पोषण से सम्बन्धित जानकारी दी। शिविर में औषधालय स्टाफ, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, आदि उपस्थित थे।

=============

नीमच के टाऊन हॉल में भारत पर्व पर संस्‍कृति विभाग के कलाकार देंगे प्रस्‍तुति

भारत पर्व में ढिमरयाई लोकनृत्‍य एवं कबीर भजनों की प्रस्‍तुति देंगे कलाकार

नीमच 21 जनवरी 2026, लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी 2026 को नीमच के टाऊनहॉल में शाम 6 बजे से किया जा रहा है। भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग, स्‍वराज संस्‍थान संचालनालय भोपाल के कलाकारो द्वारा प्रस्‍तुति दी जावेगी। साथ ही, स्‍थानीय कलाकार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भी देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये जायेगें। लोकगीत एवं स्थानीय लोक कलाओं का प्रदर्शन भी भारत पर्व में किया जाएगा।

जिला पंचायत सीईओ श्री पराग जैन ने सभी विभागों के अधिकारियों से अपने स्टाफ के साथ समारोह में उपस्थित होने का आगृह किया हैं। उन्‍होने जिले के नागरिकों से भी इस भारत पर्व में उपस्थित होकर, लाभ उठाने का आगृह किया हैं।

लोकतंत्र के उत्‍सव भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग, स्‍वराज संस्‍थान संचालनालय भोपाल के कलाकारों के दलों द्वारा देश भक्ति पूर्ण गीतों एवं लोक नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी जावेगी। भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग के कलाकार देवास के श्री देवकरण मालवीय एवं सात सदस्‍यीय कलाकारों के दल द्वारा कबीर भजन गायन एवं सिरोंज के ढिमरयाई लोकनृत्‍य कलाकार सूरज केवट एवं 10 सदस्‍यीय दल द्वारा ढिमरयाई लोकनृत्‍य की प्रस्‍तुति दी जावेगी। नीमच शहर एवं जिले के नागरिकों से भारत पर्व में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्‍साहवर्धन करने का आगृह किया गया है। साथ ही जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी टाऊनहॉल नीमच में आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ श्री पराग जैन द्वारा दिए गए हैं।

=================

ग्राम चम्‍पी में स्‍वास्‍थ्‍य शिविर सम्‍पन्‍न- 100 ग्रामीणों ने लिया स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

नीमच 21 जनवरी 2026, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में रेडक्रास सोसायटी द्वारा जिले के ग्राम चम्‍पी में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के सहयोग से स्‍वास्‍थ्‍य शिविर आयोजित किया गया। उक्‍त शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणजनों व विद्यार्थियों को जिला चिकित्‍सालय की टीम एवं डॉ.स्‍वप्निल वधवा ने नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कर नि:शुल्‍क दवाईयों का वितरण किया। स्‍वास्‍थ्‍य शिविर में उपस्थितजनों को रेडक्रास सचिव डॉ.वधवा ने स्‍वस्‍थ्‍य रहने के तरीके बताए एवं स्‍वच्‍छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं नशे के दुष्‍परिणामों की जानकारी प्रदान की।

इस मौके पर डॉ.संगीता भारती, डॉ.पप्‍पु गुर्जर, डॉ.रसकिन खान व उनकी टीम, रेडक्रास समन्‍वयक श्री सुनिल तिवारी, नशामुक्ति केंद्र के मनोवैज्ञानिक श्री जीवन तिवारी एवं ग्रामीणजन व शासकीय विद्यालय के विद्यार्थीगण उपस्थित थे। स.क्र./136/136/मालवीय/

======

श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा द्वितीय वर्षगांठ पर आज नीमच सिटी में निकलेगा भव्य चल समारोह

नीमच। अयोध्या में प्रभु श्री राम वर्षो की प्रतीक्षा के बाद भव्य मंदिर अयोध्या में विराजित हुए। इस उपलक्ष्य में श्री शिव शक्ति व्यायाम शाला द्वारा श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा द्वितीय वर्षगांठ महोत्सव के पावन अवसर पर भव्य चल समारोह का आयोजन बड़े ही धुमधाम से किया जा रहा है। आज गुरुवार 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नीमच सिटी में आयोजित आयोजनों में “जय श्री राम” के नारे, धार्मिक झांकियां, और बैंड-बाजों के साथ धर्म और श्रद्धा का प्रतीक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 22 जनवरी 2026, गुरुवार सायं 4:00 बजे से श्री शिवशक्ति व्यायाम शाला माहेश्वरी मोहल्ला, शिव शक्ति मठ, नीमच सिटी से प्रारंभ होकर नीमच सिटी के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। श्री शिव शक्ति व्यायाम शाला द्वारा द्वितीय वर्षगांठ महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर नीमच सिटी में हर घर पर भगवा ध्वज लहराया गया है। साथ ही शोभायात्रा का जगह- जगह फूलों से स्वागत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}