समाचार मध्यप्रदेश नीमच 10 जनवरी 2026 शनिवार

//////////////////////////////////
सेवा सप्ताह तहत चित्रकला एवं नशामुक्ति रैली सम्पन्न
नीमच 09 जनवरी 2026, रेडक्रास सोसायटी द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती 6 से 12 जनवरी 2026 तक युवा दिवस के रूप में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। भारतीय रेडक्रास सोसायटी नीमच द्वारा 8 जनवरी 2026 को ज्ञानोदय नर्सिंग महाविद्यालय नीमच में जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता संदेश, पोस्टर पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसी कडी में 9 जनवरी 2026 को मनासा तहसील के ग्राम भाटखेड़ी के शारदा विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशामुक्ति जन जागरूकता रैली का आयोजित की गई। रैली में विद्यालय के छात्रों ने मुख्य मार्गो पर तख्तीयां लेकर रैली निकाली।
इस अवसर पर रेडक्रास सचिव डॉ.स्वप्निल वधवा ने विद्यार्थियों से नशामुक्ति पर्यावरण स्वच्छता एवं जल संरक्षण विषय पर चर्चा की और सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। साथ ही ग्रामवासियों को नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया। रेडक्रास समन्वयक श्री सुनील तिवारी, नशामुक्ति केंद्र के मनोवैज्ञानिक श्री जीवन तिवारी एवं अध्यापकगण उपस्थित थे।
======================
युवा संगम रोजगार मेला 13 जनवरी को रामपुरा में
नीमच 09 जनवरी 2026, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला, नीमच” का आयोजन किया जा रहा है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), रामपुरा में 13 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक युवा संगम रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।
उक्त युवा संगम में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अलग-अलग पर्दा पर भर्ती की जाएगी। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक, एमबीए एवं किसी भी विषय में स्नातक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा लगभग 18 से 35 वर्ष रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता से संबंधित समस्त दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। मेले में भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8223891061 पर संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी श्री दिनेश परमार ने दी है।
================
आईटीआई रामपुरा में 13 जनवरी को अप्रेंटिस मेला
नीमच 09 जनवरी 2026, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रामपुरा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला 13 जनवरी 2026 को आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला(पी.एम.एन.ए.एम.) शासकीय आईटीआई रामपुरा जिला नीमच में 13 जनवरी 2026 को प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
इस मेले में 10 कम्पनियां सहभागिता करेगी। मेले में 12वीं पासआउट एवं आईटीआई पासआउट अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य श्री एच.एस.डावर मो.न.9827769729 एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्री अनूप सिंह मो.9039338199 से संपर्क किया जा सकता हैं।
=============
ग्राम झुमका, पारा एवं लखपुरा में विकास कार्यों को मिली नई गति
मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया
नीमच 09 जनवरी 2026, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने शुक्रवार को झाबुआ जिले के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कर ग्रामीण विकास को सौगात दी।
कार्यक्रम में मंत्री सुश्री भूरिया ने ग्राम झुमका में ₹11.22 लाख की लागत से निर्मित नवीन आंगनवाड़ी भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इसके पश्चात पारा ग्राम पंचायत में ₹37.50 लाख की लागत से प्रस्तावित नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया। इसी क्रम में लखपुरा गांव में 38 लाख रूपये की लागत से प्रस्तावित पुलिया सह स्टॉप डैम निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ।
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक ग्राम तक विकास की रोशनी पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत आधारभूत संरचना का निर्माण ही समग्र विकास की कुंजी है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास की प्रथम पाठशाला हैं। नवीन आंगनवाड़ी भवन के निर्माण से बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त वातावरण मिलेगा, जिससे पोषण स्तर में सुधार होगा तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक प्रभावी बनेंगी। यह भवन महिला एवं बाल विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को भी मजबूती प्रदान करेगा।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि पारा में प्रस्तावित नवीन भवन निर्माण से ग्राम पंचायत की प्रशासनिक गतिविधियों को सशक्त मंच मिलेगा, जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से हो सकेगा। यह भवन ग्रामीणों के लिए सुविधा केंद्र के रूप में कार्य करेगा और विकास कार्यों में उनकी सहभागिता को बढ़ाएगा।
उन्होंने लखपुरा में पुलिया सह स्टॉप डैम निर्माण कार्य को क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे वर्षा जल का संरक्षण होगा, भूजल स्तर में वृद्धि होगी तथा किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही पुलिया निर्माण से आवागमन सुविधा सुदृढ़ होगी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों में भी सहजता आएगी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री भानु भूरिया, पूर्व जिला महामंत्री श्री सोमसिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य श्री वालसिंह मसानिया, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
===================
दुग्ध समृद्धि अभियान को नई गति
नीमच 09 जनवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में, जिले में दुग्ध समृद्धि अभियान को नई गति प्रदान करने हेतु एनडीडीबी द्वारा सांची दुग्ध संघ उज्जैन के माध्यम से जिले की 16 सांची दुग्ध सहकारी समितियों को लगभग 6 लाख रूपये के आधुनिक दूध जांच उपकरण प्रदान किए गए है। इनमें 8 नवीन दुग्ध समितियों को 100% अनुदान और पुरानी 8 दुग्ध समितियों को 50% अनुदान पर उपकरण उपलब्ध कराए गए है। उपकरणों में दूध (परीक्षण मशीन)फैट मशीन और तोल कांटा शामिल हैं। इन आधुनिक उपकरणों के उपयोग से दुग्ध उत्पादकों और समितियों के बीच पारदर्शिता आएगी। सटीक एवं तुरंत परिणाम प्राप्त होंगे, समय एवं दूध परीक्षण के खर्च में कमी आएगी और दुग्ध प्रदायकों का विश्वास भी बढेगा।
===============
दो पीडित परिवारों को आठ लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
नीमच 09 जनवरी 2026, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनासा श्रीमती किरण आंजना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत पानी में डूबने एवं सर्पदंश से दो, पीडित परिवारों को आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
एसडीएम मनासा द्वारा रूपपुरा निवासी खुशी पिता परसराम बंजारा की 10 नवम्बर 2025 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर मृतक की वारिस माता मेमाबाई पति परसराम बंजारा को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
इसी तरह मोकडी निवासी बिंदिया पिता राधेश्याम बंजारा की 7 अक्टूबर 2025 को कुंए में गिरने पर डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक की निकटतम वारिस माता संताबाई पति राधेश्याम बंजारा को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। तहसीलदार कुकडेश्वर द्वारा आर्थिक सहायता के प्रकरण तैयार कर, स्वीकृति के लिए एसडीएम मनासा को प्रस्तुत किए गए थे।
================
जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है गौशालाओं में नवाचार
जिले की 45 गौशालाओं में मिला है 8244 निराश्रित गौवंश को आश्रय
नीमच 09 जनवरी 2026, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेश का दुग्ध उत्पादन दो गुना करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस लक्ष्य को हांसिल करने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएँ एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। राज्य के बाहर से दुधारू पशुओं के उत्प्रेरण के साथ-साथ नस्ल सुधार के लिए हिरण्यगर्भा अभियान”, पशु पौषण, पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन जागरूकता के लिए “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” दुग्ध उत्पादन बढावा देने एंव उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने हेतु “क्षीर धारा अभियान” तथा उच्च नस्ल के पशुपालको को एक मंच प्रदान करने के लिए “ब्रीडर प्रकोष्ठ” का गठन आदि कार्य किए जा रहे हैं।
नीमच जिले में 45 गौशालाओं में 8244 निराश्रित गौवंश को संरक्षण दिया गया हैं। गौशालाओं को स्वावलम्बी बनाने, नस्ल सुधार के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढाने के विशेष प्रयास किए जा रहे है।
कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन में नीमच जिले की 10 गौशालाओं में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने, पशुओं में नस्ल सुधार के लिए नवाचार किए जा रहे है। इसके तहत प्रथम चरण में प्रत्येक चयनित गौशालाओं में दो माह पूर्व 20 स्वस्थ्य गोवंश का चयन कर उनके जननांगो का परिक्षण किया गया है। फिर पेट के कीडे की दवाई दी गई तथा उन्हें पशु आहार के साथ मिनरल खिलाया जा रहा है। जिले में 18 एवं 19 जनवरी को पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया जायेगा। उप संचालक डॉ.राजेश पाटीदार ने बताया, कि जिले की गौशालाओं में प्रदेश का पहला नवाचार है, जिससे उन्नत नस्ल की बछियाएँ पैदा होगी और गौशालाओं का दुग्ध उत्पादन बढ़ने से आत्मनिर्भर बनेगी।
=============
जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही
लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्य की 4.9 हेक्टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्त
नीमच 9 जनवरी 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में शासकीय जमीनों के संरक्षण एवं शासकीय जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार न.पा.नीमच , राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्यवाही कर नीमच शहर के डाक बंगला रोड़ पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने स्थित खेत नम्बर 10 और बगीचा नम्बर 38 की बहुमूल्य जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाकर, न.पा.के आधिपत्य में लिया गया है और न.पा.के आधिपत्य का सूचना बोर्ड लगाकर अतिक्रमण मुक्त करवाई गई उक्त जमीन पर न.पा.नीमच द्वारा संरक्षित करने के लिए प्रीकास्ट की बाउण्ड्रीवाल का निर्माण किया रहा है।
शुक्रवार को नीमच शहर में अतिक्रमण हटाने की इस कार्यवाही के दौरान जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन, न.पा.नीमच की सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया, सीएसपी नीमच, तहसीलदार श्री संतोष कुमार एवं श्री संजय मालवीय सहित राजस्व, न.पा.एवं पुलिस अमला मौजूद था।
तहसीलदार श्री संजय मालवीय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया, कि नीमच शहर में अतिक्रमण मुक्त करवाई गई इस जमीन का उपयोग शहर हित में विभिन्न विकास कार्यो और प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए किया जावेगा। उन्होने बताया, कि शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्त करवाई गई 4.9 हेक्टेयर जमीन शहर के मध्य में प्राईम लोकेशन पर होने से इसका बाजार मूल्य लगभग 38 करोड़ रूपये बताया जा रहा है।
ज्ञातव्य हो, कि जिला प्रशासन द्वारा 30 दिसम्बर 2025 को नीमच शहर में राजस्व, न.पा. एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न 5 स्थानों पर से 42 करोड़ रूपये मूल्य की 6.05 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाकर, न.पा.नीमच द्वारा अपने आधिपत्य में लिया गया है।
===========
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट
नीमच 9 जनवरी 2026, महिला एवं बाल विकास तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को उनके 8 जनवरी 2026 को नीमच प्रवास के दौरान मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति सम्बंधित योजनाओं की प्रचार सामग्री की कीट भेंट की गई। इस प्रचार कीट में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति की योजनाओं, कार्यक्रमों संबंधित टेबल कैलेंडर वर्ष 2026, मोबाइल स्टैंड विथ स्कीम लोगो,वुडन वॉच विथ स्कीम लोगो +कैलेंडर,प्लांटर विथ स्कीम लोगो तथा कॉफी मग विथ लोगो शामिल है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मबावि सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया, कि जिले में विभिन्न योजनाओं के प्रचार- प्रसार हेतु यह किट तैयार की गई है। जिले में विभिन्न अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों को उक्त आईईसी किट इसी माह भेंट की जावेगी। उक्त अवसर पर सहायक संचालक श्री वैभव बैरागी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।
=================

==============